प्रियंका गांधी की सादगी से प्रभावित हूं, उनमें इंदिरा की छवि नजर आती है: विजेंदर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुक्केबाजी के बाद सियासत में कदम रखने वाले विजेंद्र सिंह ने प्रियंका गांधी को अपना आदर्श बताया है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस महासचिव की सादगी से प्रभावित हैं। उनमें उनकी दादी इंदिरा गांधी की छवि नजर आती है। इस दौरान उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर भी निशाना साधा। सिंह ने रमेश बिधूड़ी पर कहा कि वह अच्छे इंसान नहीं हैं जबकि आप के राघव चढ्ढा को उन्होंने बच्चा बताया।
उन्होंने कहा,
प्रियंका गांधी को आदर्श मानते हैं और उनकी सादगी की सराहना करते हैं। मैं प्रियंका जी और उनकी सादगी को पसंद करता हूं। जिस तरह से वह चलती हैं, जिस तरह से बात करती हैं, इंदिरा गांधी की झलक मिलती है। उन्होंने मुझे प्रभावित किया है। अन्य उम्मीदवारों के साथ कोई प्रतियोगिता नहीं है और कहा कि वह लोगों से झूठ नहीं बोलेंगे।
विज्ञापन
अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों के बारे में उन्होंने कहा कि लोग मौजूदा सांसद (बिधूड़ी) को पसंद नहीं करते क्योंकि वह खराब इंसान हैं। रही बात उस बच्चे की (चढ्ढा की ओर इशारा करते हुए कहा) तो मैं उनके बारे में जानता नहीं हूं।
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनके झूठे वादों से लोग तंग आ चुके हैं। वह गरीबों के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं लेकिन वह एसी कमरों से धरना राजनीति में लगे रहे। उन्होंने आप पर हमला किया और कहा कि यह बुरी स्थिति में है और गठबंधन के लिए कांग्रेस के पीछे थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.