फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: BJP Sanbor Shullai said he will suicide before PM Modi on Citizenship bill

भाजपा उम्मीदवार बोले- पीएम मोदी के सामने खुदकुशी कर लूंगा, नागरिकता बिल पास नहीं होने दूंगा

Fri, 12 Apr 2019 12:31 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 12 Apr 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: BJP Sanbor Shullai said he will suicide before PM Modi on Citizenship bill
Sanbor Shullai, BJP, Meghalaya - फोटो : ANI

पूर्वोत्तर भारत में नागरिकता संशोधन बिल को लेकर हो रहे विरोधों के बीच भाजपा नेता का चौंका देने वाला बयान सामने आया है। लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल पास करा चुकी भारतीय जनता पार्टी के ही नेता ने मेघालय के शिलांग में बिल लागू होने देने की बजाय आत्महत्या करने की बात कही है। शिलांग संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार सनबोर शुल्लई ने गुरुवार को कहा कि वह मेघालय और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में नागरिकता(संशोधन) विधेयक लागू होने देने की बजाय आत्महत्या कर लेंगे।

विज्ञापन


पहले चरण के तहत गुरुवार को मेघालय में भी मतदान हुआ। शुल्लई ने अपना वोट डालने के बाद कहा, कि जब तक सनबोर शुल्लई जिंदा है, नागरिकता(संशोधन) बिल लागू नहीं होगा। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने आत्महत्या कर लेंगे, लेकिन मेघालय और पूर्वोत्तर में इस विधेयक को लागू नहीं होने देंगे। 
विज्ञापन


भाजपा के संकल्प पत्र में है-बिल लागू कराएंगे 

मालूम हो कि भाजपा के घोषणापत्र में नागरिकता बिल पास कराने की बात कही गई है। जबकि इधर, मेघालय विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष रहे शुल्लई ने कहा कि अगर यह विधेयक भारत के किसी और हिस्से में लागू किया जाए तो इसमें उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। शुल्लई ने कहा कि उन्होंने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के केंद्रीय नेताओं और एनजीओ को पत्र लिखकर कहा था कि मेघालय और पूर्वोत्तर राज्यों को नागरिकता(संशोधन) विधेयक से छूट दी जानी चाहिए। इस विधेयक को संशोधित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed