फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019 Result News Update: BJP, NDA, Congress, UPA is ready to make Government

वोटिंग खत्म होते ही सरकार बनाने की तैयारी में एनडीए संग यूपीए भी ठोंक रहा ताल, मायावती का किनारा

Mon, 20 May 2019 10:24 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 20 May 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 Result News Update: BJP, NDA, Congress, UPA is ready to make Government
sonia modi(File Photo)

2019 लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न हो गया। अब नतीजों का इंतजार है, जोकि 23 मई को आएंगे। रविवार को सातवें चरण का मतदान संपन्न होते ही विभिन्न चैनल और एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किए। एनडीए को बहुमत वाले एग्जिट पोल्स को विपक्ष मानने से इंकार कर रहा है। इधर, वोटिंग खत्म होते ही राजनीतिक दलों ने सरकार बनाने को लेकर कवायद शुरू कर दी है। खासकर भाजपा एग्जिट पोल से खासी उत्साहित है। 

विज्ञापन


सूत्रों के हवाले से खबर है कि एनडीए के सभी राजनीतिक दल दिल्ली में 21 मई, मंगलवार को एक बैठक कर सकते हैं। नई सरकार बनाने को लेकर एनडीए के नेता चर्चा करेंगे। हालांकि इस बैठक की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वहीं, सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत से होने वाली मुलाकात को भी काफी अहम बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी नागपुर स्थित संघ मुख्यालय पहुंचेंगे जहां सरकार गठन को लेकर वह उनसे चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


इधर, विपक्ष भी सरकार बनाने को ठोंक रहा ताल

सात चरणों में संपन्न हुए चुनाव के नतीजों से पहले सोनिया गांधी ने 23 मई को दिल्ली में विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। एग्जिट पोल में निगेटिव रिपोर्ट के बावजूद विपक्ष को पूरा भरोसा है कि उन्हें इस लोकसभा चुनाव में मौका मिल सकता है। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एनडीए विरोधी दलों से संपर्क साधने और रणनीति बनाने को लेकर चर्चा करने के लिए बुलाने की जिम्मेदारी मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ, पी चिदंबरम और अन्य वरिष्ठ नेताओं को दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू भी अपने मिशन में लगे हैं और पिछले तीन दिनों से लगातार अलग-अलग पार्टी के नेताओं से मुलाकातें कर रहे हैं। चंद्रबाबू कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती, सीताराम येचुरी से मुलाकात कर चुके हैं। 


मायावती की यूपीए से दूरी, सोनिया से मुलाकात नहीं

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी जहां मायावती को महत्व देना चाहती हैं, वहीं मायावती उनसे किनारा करतीं नजर आ रही हैं। 23 मई को होने वाली बैठक से पहले मायावती के दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की चर्चा को बहुजन समाज पार्टी ने खारिज कर दिया है। सोमवार को बसपा ने स्पष्ट किया कि मायावती दिल्ली में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल नहीं होंगी। वरिष्ठ बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि सोमवार को मायावती लखनऊ में ही रहेंगीं और सोनिया गांधी से दिल्ली में उनके मुलाकात का कोई कार्यक्रम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed