फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Asaduddin Owaisi supports Kamal Hasan over his Hindu terrorist remark

कमल हासन के समर्थन में औवैसी, कहा- गांधी के हत्यारे को हम आतंकी ही कहेंगे

Tue, 14 May 2019 09:36 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 14 May 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Asaduddin Owaisi supports Kamal Hasan over his Hindu terrorist remark
Asaduddin Owaisi - फोटो : ANI

अभिनेता से नेता बने कमल हासन के हिंदू आतंकी वाले बयान के समर्थन में एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि हम आतंकी को आतंकी नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे। ओवैसी ने कहा कि जिस शख्स ने महात्मा गांधी की हत्या की उसे हम आतंकी ही कहेंगे।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिसने महात्मा गांधी की हत्या की उसे हम महात्मा कहें या राक्षस? आंतकी कहें या हत्यारा? औवैसी ने कपूर कमीशन की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि इस रिपोर्ट में जिसकी भूमिका साजिशकर्ता की साबित हुई है, उसे आप महापुरुष कहेंगे या फिर नीच कहेंगे? हम उसे आतंकवादी कहेंगे।
विज्ञापन

 


मालूम हो कि, सोमवार को कमल हासन ने एक रैली कोे दौरान कहा था कि आजाद भारत का पहला आंतकवादी एक हिंदु था। जिसका नाम नाथूराम गोडसे था। अब हासन अपने इस बयान की वजह से हिंदुवादी संगठनों के निशाने पर हैं। कुछ संगठनों ने हासन को जान से मारने की धमकी भी दी है।


हासन के इस विवादित बयान पर दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में कमल हासन के खिलाफ हिंदुओं को आतंकवाद से जोड़ने और उनकी भावना को आहत करने के मामले में केस भी दर्ज हुआ है। भाजपा ने सोमवार को हासन के बयान पर कहा कि एक आतंकवादी और हत्यारे में फर्क होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed