फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha chunav 2019: Amit shah attacks Priyanka Gandhi Vadra

शाह का प्रियंका को जवाब- 23 मई को पता चल जाएगा कौन दुर्योधन है, कौन अर्जुन 

Tue, 07 May 2019 05:16 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: अमित मंडल Updated Tue, 07 May 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019: Amit shah attacks Priyanka Gandhi Vadra
लोकसभा चुनाव 2019 - अमित शह - फोटो : ANI
लोकसभा चुनाव 2019 के रण में दिनोंदिन जुबानी हमलों का दौर तेज होता जा रहा है। पांच चरण का मतदान पूरा हो चुका है, अब दो दौर का मतदान बाकी रह गया है। आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बीच जुबानी तीर चले। प्रियंका ने पीएम मोदी को दुर्योधन बताया तो इसका जवाब अमित शाह ने दिया। 
विज्ञापन


अमित शाह ने प. बंगाल के बिष्णुपुर में कहा- प्रियंका वाड्रा ने पीएम मोदी को आज दुर्योधन बताया, प्रियंका जी यह लोकतंत्र है। आपके कहने से कोई दुर्योधन नहीं हो जाता है। 23 मई को पता चल जाएगा कि कौन दुर्योधन है और कौन अर्जुन।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि हरियाणा के अंबाला में हुई रैली में प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को दुर्योधन बताया और कहा कि उन्होंने मेरे परिवार के शहीदों का अपमान किया है, बर्दाश्त नहीं करूंगी। प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए महाभारत के एक प्रसंग की चर्चा की। उन्होंने कहा कि घमंड तो दुर्योधन का भी टूट गया था, तो पीएम मोदी क्या चीज हैं। देश ने अंहकार को कभी माफ नहीं किया। ऐसा ही अहंकार दुर्योधन में भी था, जब भगवान कृष्ण उन्हें समझाने गए थे तो उनको भी दुर्योधन ने बंधक बनाने की कोशिश की थी।


इस दौरान प्रियंका ने राष्ट्रकवि दिनकर की कविता भी सुनाई। प्रियंका गांधी ने कहा कि दिनकर जी की पंक्तियां हैं, जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। ऐसा ही पीएम मोदी के साथ हुआ है। उनका विवेक मर गया है, तभी वे इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। मेरे परिवार के खिलाफ जहर उगल रहे हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed