फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: AAP candidate Atishi files case in Tis Hazari Court against Gautam Gambhir

आप का आरोप- गौतम गंभीर के पास दो वोटर आईडी कार्ड, दर्ज कराया मामला

Fri, 26 Apr 2019 03:23 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 26 Apr 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: AAP candidate Atishi files case in Tis Hazari Court  against Gautam Gambhir
गौतम गंभीर - फोटो : ANI

पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी ने भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर के खिलाफ दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि गौतम गंभीर के पास दो जगह से मतदाता पहचान पत्र है। उनका कहना है कि गंभीर के पास राजेंद्र नगर और करोलबाग का मतदाता पहचान पत्र है। 

विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली से आप की उम्मीदवार आतिशी ने कहा कि यह आपराधिक मामला है और गंभीर को तत्काल अयोग्य करार दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने इस मामले में गंभीर के खिलाफ तीस हजारी अदालत में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


आतिशी ने आरोप लगाया कि गंभीर के पास राजेंद्र नगर और करोल बाग के दो मतदाता पहचान पत्र हैं और उन्हें इस अपराध के लिए एक साल तक की कैद की सजा का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिशी ने अपने ट्वीट में लिखा- मेरा पूर्वी दिल्ली के लोगों से अनुरोध है कि वे अपना वोट बर्बाद ना करें। वह (गौतम गंभीर) जल्द या कुछ दिनों में अयोग्य करार दिए जाएंगे क्योंकि उनके पास दो मतदाता पहचान पत्र हैं। इस मामले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर गंभीर को वोट नहीं देने की अपील की है।

क्रिकेट से राजनीति में आए गौतम गंभीर की तरफ से इस मामले में अभी प्रतिक्रिया नहीं मिली है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed