फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lockdown restrictions will be relaxed on the basis of COVID positivity rate and availability of oxygen beds in Maharashtra

महाराष्ट्र: कोरोना संक्रमण दर और ऑक्सीजन बेड के मद्देनजर ही लॉकडाउन में छूट  

Sat, 05 Jun 2021 06:31 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Sat, 05 Jun 2021 06:31 AM IST
सार

  • महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 14,152 नए मामले सामने आए
  • राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 58,05,565 हो गई है 

विज्ञापन
Lockdown restrictions will be relaxed on the basis of COVID positivity rate and availability of oxygen beds in Maharashtra
महाराष्ट्र में कोरोना - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि राज्य में लॉकडाउन पाबंदियों पर छूट कोरोना पॉजिटिव की दर और अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता को देखते हुए दी जाएगी। सरकार ने देर रात ये बयान जारी किया। ये आदेश सोमवार से लागू होगा।

विज्ञापन

 

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 14,152 मामले  
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 14,152 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 58,05,565 हो गई। इसके अलावा 289 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद बढ़कर 98,771 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में लगातार पांचवें दिन संक्रमण के 20 हजार से कम मामले सामने आए। विभाग के अनुसार राज्य में 20,852 और रोगियों के संक्रमण मुक्त होने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 55,07,058 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,96,894 है।

18 जिलों में कोविड-19 संबंधी पाबंदियों में ढील 
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के 18 ऐसे जिलों में कोविड-19 संबंधी पाबंदियों में शुक्रवार से ढील दी गई है, जहां संक्रमण दर और अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों की जरूरत वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है। आपदा प्रबंधन मंत्री विजय वडेत्तिवार ने गुरुवार को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक के बाद यह घोषणा की थी।

मंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से निपटने के लिए अप्रैल में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगायी गई थीं। उन्होंने कहा कि राज्य के 18 ऐसे जिलों में अब पाबंदियों में ढील दी जाएगी जहां संक्रमण की दर पांच प्रतिशत अथवा उससे कम है और अस्पतालों में ऑक्सीजन की सुविधा वाले 75 प्रतिशत बिस्तर खाली हों। 

आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र को 5 स्तर पर यानी लेवल 1, 2, 3, 4 और 5 के तहत अनलॉक किया जाएगा। महाराष्ट्र के कई जिले लेवल 1 के तहत आते हैं   इसलिए वहां पर अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

जिन 18 जिलों में पाबंदियों में ढील दी जाएगी उनमें औरंगाबाद, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, धुले, गढ़चिरौली, गोंदिया, जलगांव, जालना, लातूर, नागपुर, नांदेड़, नासिक, यवतमाल, वाशिम, वर्धा, परभणी और ठाणे शामिल हैं।  


मुंबई में आंशिक रूप से पाबंदियों में ढील दी जाएगी, लेकिन मायानगरी की लाइफलाइन कही जाने वाले लोकल ट्रेन सेवा को अभी फिलहाल आम लोगों के लिए नहीं खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed