फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lockdown period extended in these states know how long the ban will be and who gets the exemption

कोरोना से जंग: इन राज्यों ने बढ़ाया लॉकडाउन, जानें कब तक रहेगी पाबंदी और किसे मिली छूट

Sun, 30 May 2021 08:09 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 30 May 2021 08:09 AM IST
सार

विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन कब तक लागू रहेगा, इसके लिए राज्य सरकारों की तरफ से अलग-अलग दिशानिर्देश दिए गए हैं। दिल्ली में सोमवार से लॉकडाउन में कुछ ढील देने का फैसला किया गया है। हालांकि, लॉकडाउन की पाबंदियां सात जून तक लागू रहेंगी। वहीं, मध्यप्रदेश में पांच प्रतिशत से ज्यादा और इससे कम संक्रमण दर वाले जिलों में अनलॉक प्रक्रिया के अलग-अलग दिशानिर्देश होंगे।

विज्ञापन
Lockdown period extended in these states know how long the ban will be and who gets the exemption
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना महामारी के प्रकोप से पूरा देश प्रभावित है। तेजी से हो रहे इस घातक वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कई राज्यों ने अपने यहां पूर्ण लॉकडाउन लागू कर रखा है। केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और गोवा ने मौजूदा स्थिति की समीक्षा के बाद लॉकडाउन या अन्य पाबंदियां सोमवार (31 मई) से अगले एक हफ्ते से लेकर एक पखवाड़े तक बढ़ाने की घोषणा की है। इसके अलावा दिल्ली, मध्यप्रदेश और हिमाचल प्रदेश में लोगों को पाबंदियों में ढील देने का फैसला किया गया है। विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन कब तक लागू रहेगा, इसके लिए राज्य सरकारों की तरफ से अलग-अलग दिशानिर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
  • केरल- केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य में पाबंदी को नौ जून तक बढ़ाने की घोषणा की है। 
  • विज्ञापन
  • पुडुचेरी- पुडुचेरी में लॉकडाउन को सात जून तक बढ़ा दिया गया है। 
  • तमिलनाडु- तमिलनाडु में भी सात जून तक लॉकडाउन को बढ़ाया गया है। कर्नाटक-कर्नाटक में भी सात जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • महाराष्ट्र- महाराष्ट्र सरकार 14 अप्रैल से लागू पाबंदियों को पहले ही 15 दिनों के लिए बढ़ा चुकी है। यह पाबंदियां एक जून को खत्म होंगी।
  • गोवा- गोवा सरकार ने शनिवार (29 मई) को ‘कोरोना कर्फ्यू’ सात जून तक बढ़ाने की घोषणा की।
  • दिल्ली- दिल्ली में सोमवार से लॉकडाउन में कुछ ढील देने का फैसला किया गया है। हालांकि, लॉकडाउन की पाबंदियां सात जून तक लागू रहेंगी। डीडीएमए ने मौजूदा लॉकडाउन को एक सप्ताह बढ़ा दिया है। लॉकडाउन के दौरान निर्माण स्थलों पर कामगारों और कर्मचारियों को जाने की अनुमति होगी, लेकिन उन्हें आवाजाही के लिए ई-पास लेने होंगे।
  • हरियाणा- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घोषणा की है कि राज्य में लॉकडाउन को 7 जून तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान दुकानें अब सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चल सकती हैं। दुकानदारों को ऑड-ईवन फॉर्मूले का पालन करना होगा। शिक्षण संस्थान 15 जून तक बंद रहेंगे। इसके अलावा रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू भी लागू रहेगा। 
  • मध्यप्रदेश- मध्यप्रदेश में पांच प्रतिशत से अधिक और इससे कम संक्रमण दर वाले जिलों के लिए अनलॉक के अलग-अलग दिशानिर्देश होंगे। राज्य में 'कोरोना कर्फ्यू' के प्रतिबंधों में एक जून से चरणबद्ध तरीके से छूट के बावजूद अगले हफ्ते पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लागू रहेगा। 
  • हिमाचल प्रदेश- हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में लागू पाबंदियों को सात जून तक बढ़ाने का एलान किया है।
  • नगालैंड- नगालैंड में 11 जून तक लॉकडाउन लागू रहेगा। 
  • अरुणाचल प्रदेश- अरुणाचल प्रदेश के सात जिलों में सात जून तक पाबंदी रहेगी। मणिपुर- मणिपुर में 11 जून तक सात जिलों में कर्फ्यू लागू रहेगा। 
  • मिजोरम- मिजोरम ने भी आईजोल निगम क्षेत्र में छह जून तक पाबंदी बढ़ाने की घोषणा की है। 
  • मेघालय- मेघालय सरकार ने ईस्ट खासी हिल्स जिले में पूर्ण लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed