फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lockdown extended till 30 September in Tamil Nadu, relaxation in restrictions

कोविड-19: तमिलनाडु में 30 सितंबर तक बढ़ा लॉकडाउन, पाबंदियों में मिली छूट

Sun, 30 Aug 2020 08:34 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 30 Aug 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
Lockdown extended till 30 September in Tamil Nadu, relaxation in restrictions
एडप्पडी के. पलानीस्वामी - फोटो : ANI

केंद्र सरकार द्वारा शनिवार को देशभर में अनलॉक-4 की गाइडलाइन जारी करने के बाद रविवार को तमिलनाडु ने लॉकडाउन को बढ़ा दिया। मुख्यमंत्री एडप्पडी के. पलानीस्वामी की तरफ से राज्य में 30 सितंबर तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया गया।

विज्ञापन

 

हालांकि राज्य सरकार की तरफ से इस बार लॉकडाउन में कुछ ढील भी दी गई है. इसके तहत सितंबर में रविवार को पूर्ण लॉकडाउन नहीं रहेगा। इसके अलावा जिलों के बीच आवाजाही के लिए इ-पास की जरुरत नहीं होगी। सभी पूजा स्थल, होटल और रिसॉर्ट फिर से खोलने की अनुमति भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर बात करें राज्य में संक्रमण के मामलों की तो यहां रविवार को 6,495 नए संक्रमित पाए गए हैं और 94 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही तमिलनाडु में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर चार लाख से अधिक हो गए हैं। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 52,721 और कुल मृतकों की संख्या 7,231 हो गई है। हालांकि इस वैश्विक महामारी से अब तक 3,62,133 लोग ठीक भी हुए हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed