{"_id":"57ae9d2b4f1c1ba708ee44ab","slug":"locals-protest-in-pakistan-occupied-gilgit-baltistan-against-crackdown-by-pakistani-security-forces","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की 'शरीफ' फौज के खिलाफ PoK में सड़कों पर उतरे सैकड़ों नौजवान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान की 'शरीफ' फौज के खिलाफ PoK में सड़कों पर उतरे सैकड़ों नौजवान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 13 Aug 2016 10:27 AM IST
विज्ञापन
2. नवाज शरीफ
- फोटो : abcnewspoint.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में आतंकी बुरहान वानी की मौत पर घड़ियाली आंसू बहाने वाली शरीफ सरकार की करतूतें अब पाक अधिकृत कश्मीर से सामने आ रही है। सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग पाकिस्तान की नवाज शरीफ सरकार की फौज को गिलगित बाल्टिस्तान छोड़ने को कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एएनआई के मुताबिक पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में लोग सड़कों पर उतर आए हैं और नवाज शरीफ की सरकार के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हो रहा है। पाकिस्तान अधिकृत गिलगित बाल्टिस्तान में स्थानीय लोग पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।ATCH: Protest in Pak occupied Gilgit Baltistan against Pakistan and demanding release of activist Baba Janhttps://t.co/KuIFEVDZsS
— ANI (@ANI_news) August 13, 2016विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा जान की रिहाई की मांग
प्रदर्शनकारी पाकिस्तान से एक्टिविस्ट बाबा जान की रिहाई की मांग कर रहे हैं। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर नौजवान है और ये लोग पाकिस्तान फौज से गिलगित छोड़ने को कह रहे हैं। इनका कहना है कि पाकिस्तानी फौज ने 500 से ज्यादा युवाओं को जेल में डाल दिया है।
सुरक्षा विशेषज्ञ अजय साहनी ने पाक अधिकृत कश्मीर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की तारीफ करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर बहस के लिए यह जरूरी है। उन्होंने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर पर दुनिया के सामने भारत का पक्ष कभी भी सही तरीके से नहीं रखा गया। अब यह महत्वपूर्ण है कि प्रधानमंत्री ने इस पर स्वयं बोला है।
सुरक्षा विशेषज्ञ अजय साहनी ने पाक अधिकृत कश्मीर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की तारीफ करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर बहस के लिए यह जरूरी है। उन्होंने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर पर दुनिया के सामने भारत का पक्ष कभी भी सही तरीके से नहीं रखा गया। अब यह महत्वपूर्ण है कि प्रधानमंत्री ने इस पर स्वयं बोला है।
Angry protesters said 500 young men were imprisoned for asking the Pakistani Army to leave Gilgit’s soil. pic.twitter.com/IFx9DokfO3
— ANI (@ANI_news) August 13, 2016
PM का बोलना महत्वपूर्ण
कश्मीर
- फोटो : Twitter
रक्षा विशेषज्ञ आलोक बंसल ने भी प्रधानमंत्री के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत ने अब स्पष्ट कर दिया है कि पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा है। सभी पार्टियों को एक साथ मिलकर दुनिया को बताना चाहिए कश्मीर के मुद्दे पर पूरा देश एकजुट है।
गौरतलब है कि कश्मीर मुद्दे पर शुक्रवार को हुई सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाक अधिकृत कश्मीर को भारत का अहम हिस्सा बताया था।
गौरतलब है कि कश्मीर मुद्दे पर शुक्रवार को हुई सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाक अधिकृत कश्मीर को भारत का अहम हिस्सा बताया था।
Locals protest in Pakistan-occupied Gilgit-Baltistan against crackdown by Pakistani security forces pic.twitter.com/2UkPyQL0dx
— ANI (@ANI_news) August 13, 2016