फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LK Advani's absence from inauguration program of Statue of Unity is raising questions

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के उद्घाटन समारोह से आडवाणी नदारद, उठे कई सवाल

Thu, 01 Nov 2018 07:07 AM IST
अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली
अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Nov 2018 07:07 AM IST
विज्ञापन
LK Advani's absence from inauguration program of Statue of Unity is raising questions

स्टैच्यू आफ यूनिटी के लोकार्पण के मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की गैरमौजूदगी कई सवाल खड़े करती है। आडवाणी बुधवार को गुजरात न जाकर संसद में सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने पहुंचे। ऐसे में सवाल उठने लाजिमी हैं, क्योंकि सरकार ने गुजरात के सभी सांसदों और भाजपा नेताओं को समारोह में आमंत्रित किया था और आडवाणी गांधीनगर से सांसद हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि सरकार ने सरदार पटेल का स्टैच्यू तो बना दिया, लेकिन अपने बड़ों को सम्मान नहीं देने से यूनिटी का संदेश तो कतई नहीं मिलता है। इसके साथ ही विरोधियों के बीच आडवाणी की उपेक्षा को लेकर चर्चा गरम हो गई है। बतौर मुख्यमंत्री जब नरेंद्र मोदी ने 2013 में पटेल की प्रतिमा का शिलान्यास किया था तो उस समय आडवाणी भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह का अभिवादन भाजपा अध्यक्ष के नाते नहीं बल्कि राज्यसभा सांसद के तौर पर किया। दरअसल एक समय भाजपा में आडवाणी की पहचान लौह पुरुष की थी। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में जब उन्हें गृहमंत्री बनाया गया तो पार्टी नेताओं ने उन्हें छोटे सरदार के रूप में प्रचारित किया था। आडवाणी अटल की तुलना में कठोर फैसलों के लिए जाने जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed