फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   live telecast of PM speech at Ayodhya in Tamil channels

भूमिपूजन: पहली बार तमिल चैनलों पर भी पीएम मोदी के भाषण का सजीव प्रसारण हुआ

Wed, 05 Aug 2020 07:02 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 05 Aug 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
live telecast of PM speech at Ayodhya in Tamil channels
PM Modi in ayodhya
तमिलनाडु में पहली बार छह प्रमुख तमिल समाचार चैनलों पर भूमिपूजन के बाद हुए प्रधानमंत्री के वक्तव्य का सजीव प्रसारण किया गया। आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के विचारक एस गुरुमूर्ति ने ये बात कही। इस कार्यक्रम की लाइव कवरेज दूरदर्शन कर रहा था। दूरदर्शन की लाइव कवरेज को 200 से भी अधिक चैनलों ने प्रसारित किया। कोरोना वायरस के चलते कार्यक्रम में सीमित लोग ही आमंत्रित किए गए थे। 
विज्ञापन

 
गुरुमूर्ति ने इसे तमिलनाडु में राम विरोधियों की सबसे बड़ी हार बताया। उन्होंने ट्वीट किया, 'एक रोचक जानकारी, अयोध्या में प्रधानमंत्री के भाषण का पहली बार छह प्रमुख तमिल समाचार चैनलों पर सजीव प्रसारण हुआ। वो दर्शकों की मांग को अनदेखा कर ही नहीं सकते थे। पूरा तमिलनाडु टीवी से चिपका रहा। यह तमिलनाडु के राम विरोधी नास्तिक समूहों और हिंदू विरोधियों की सबसे बड़ी हार है।'
विज्ञापन

 

An interesting information. First time Prime Minister speech at Ayodhya is being Live telecast in 6 prominent Tamil tv news channels. They could not just ignore the demand of the viewers. A point to be noted

विज्ञापन
विज्ञापन
— S Gurumurthy (@sgurumurthy) August 5, 2020

बता दें कि बुधवार को देश में चर्चा के केंद्र में अगर कोई घटना रही तो वह अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह का आलम ऐसा रहा कि तीन महीने पहले ही देश में दीवाली जैसा माहौल बन गया। इसे देखते हुए टीवी के माध्यम से इस कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विधि-विधान के साथ भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न किया।

200 से अधिक चैनलों पर दूरदर्शन की लाइव कवरेज 

दूरदर्शन की लाइव कवरेज का 200 से अधिक टीवी चैनल्स ने प्रसारण किया। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। यह जानकारी खुद प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शशि शेखर वेम्पति ने ट्वीट करके दी है। बता दें कि आयोजन की लाइव स्ट्रीमिंग डीडी नेशनल और डीडी न्यूज पर प्रसारित की गई है। दूरदर्शन के इस लाइव कवरेज के लिए बड़े स्तर पर इंतजाम किए गए थे।
 

Doordarshan’s live coverage of Ayodhya Ram Temple Bhoomi Puja carried by around 200 TV channels per initial estimates.

— Shashi S Vempati (@shashidigital) August 5, 2020


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed