फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रेड यूनियन के 20 करोड़ कर्मचारी हड़ताल पर, पश्चिम बंगाल में कुछ जगहों पर हिंसा

Tue, 08 Jan 2019 09:31 AM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Tue, 08 Jan 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
Live: Central Trade Unions have called 48 hour nationwide strike over several demands
हड़ताल में हिस्सा लेते व्यापार संघ के सदस्य - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

04:24 PM, 08-Jan-2019
पश्चिम बंगाल में इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस ने कोलकाता के मैदान मेट्रो स्टेशन के अंदर विरोध प्रदर्शन किया। 


 
12:57 PM, 08-Jan-2019
बंद के दौरान पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बारासात के चंपाडाली इलाके में एक स्कूल बस पर पथराव किया गया और हड़ताल समर्थकों ने एक सरकारी बस में भी तोड़फोड़ की। पश्चिम वर्द्धमान जिले के जमुरिया में प्रदर्शनकारियों ने एक बस में तोड़फोड़ की। राज्य के कुछ इलाकों में पुलिस और हड़ताल समर्थकों के बीच हाथापाई भी हुई। दक्षिण कोलकाता के जादवपुर इलाके में वरिष्ठ माकपा नेता सुजान चक्रवर्ती के साथ कई अन्य हड़ताल समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
विज्ञापन
11:36 AM, 08-Jan-2019
हड़ताल में शामिल ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) की महासचिव अमरजीत कौर ने पीटीआई से कहा कि , ‘‘असम, मेघालय, कर्नाटक, मणिपुर, बिहार, झारखंड, गोवा, राजस्थान, पंजाब , छत्तीसगढ़ और हरियाणा में- खास कर औद्योगिक इलाकों में हड़ताल का काफी असर दिख रहा है।’
11:21 AM, 08-Jan-2019
उधर, मुंबई में बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं यातायात (बेस्ट) के 33,000 से अधिक कर्मी अपनी कई मांगों को लेकर मध्यरात्रि से हड़ताल पर चले गए जिससे शहर में बस सेवा ठप पड़ गई और रोजाना यात्रा करने वाले कम से कम 25 लाख लोग प्रभावित हुए।
10:32 AM, 08-Jan-2019
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू हो गई है। आज पहले दिन हरियाणा में इसका कोई असर नहीं दिखा। वहीं रोडवेज की बसें हर रोज की तरह रवाना हुई। लगभग सभी जिलों में रोडवेज यूनियनों ने हड़ताल से किनारा किया और प्रदेशभर में रोडवेज सेवा सुचारू रूप से चलती रही। 
10:25 AM, 08-Jan-2019
बंद के दौरान पश्चिम बंगाल में टीएमसी और सीपीएम कार्यकर्ताओं के बीच आसनसोल में झड़प हो गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:47 AM, 08-Jan-2019
ओडिशा के भुवनेश्वर में व्यापार संघ द्वारा बुलाए गए राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर भारी विरोध प्रदर्शन के कारण यातायात की आवाजाही प्रभावित हो गई है।
 
09:41 AM, 08-Jan-2019
दिल्ली में ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन के सदस्यों ने पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में सार्वजनिक और सरकारी क्षेत्र के निजीकरण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
 
09:40 AM, 08-Jan-2019
कर्नाटक में भी बंद का असर देखने को मिला। वहीं पश्चिम बंगाल में सेंट्रल ट्रेड यूनियन ने भद्रक, खड़गपुर रेलवे सेक्शन में रूपसा, जलेश्वर और दातन में और हल्दिया रेलवे सेक्शन में रघुनाथबाड़ी में विरोध प्रदर्शन किया।
 
09:37 AM, 08-Jan-2019
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पुलिस ने सीपीएम के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। यह सभी 48 घंटे के लिए बुलाई गई हड़ताल का समर्थन कर रहे थे।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed