फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Liquor shops run out of stock on Nepal border after HC lifts Bihar ban

बिहार से शराबबंदी हटते ही नेपाल सीमा की दुकानें हुई खाली

Sat, 01 Oct 2016 04:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 01 Oct 2016 04:44 PM IST
विज्ञापन
Liquor shops run out of stock on Nepal border after HC lifts Bihar ban
- फोटो : demo

बिहार में हाईकोर्ट के आदेश के बाद शराबबंदी हटते ही नेपाल सीमा की दुकानें खाली हो गईं। नेपाल सीमा से सटे रक्सौल और अन्य गावों के लोगों ने सीमा स्थित शराब की दुकानों से पूरी शराब खरीद डाली। पटना हाईकोर्ट ने बिहार सीएम नीतीश कुमार के शराबबंदी के फैसले को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि यह फैसला लागू किया जा सके। नीतीश ने अप्रैल महीने की 5 तारीख को बिहार में शराब की मेन्युफैंक्चरिंग, बिक्री, और सेवन पर रोक लगा दी थी। 

विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक नेपाल के बारा स्थित एक शराब की दुकान के मालिक रमेश भट्ट की मानें तो हाईकोर्ट के फैसले के 4 घंटे के भीतर ही उनकी दुकान में शराब का स्टॉक खत्म हो गया।
विज्ञापन


बिहार के पूर्वी चंपारण के रक्सौल, अदापुर और गोरासन ब्लॉक से भारी मात्रा में लोगों को नेपाल सीमा से आते-जाते देखा गया, वे शराब पिए हुए थे, और साथ में दो-तीन शराब के बोतलें लेकर आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराबियों की व्याकुलता देख मूकदर्शक बने रहे सशत्र सीमा बल के जवान

Liquor shops run out of stock on Nepal border after HC lifts Bihar ban
रक्सौल के एक समाजसेवी अनिल कुमार सिन्हा ने मीडिया को बताया कि पहली दफा शराब के लिए इतने बेखौफ दिखे। उन्हें पकड़े जाने का रत्ती भर भय नहीं था।

इस दौरान सशत्र सीमा बल और उन जवानों को मूक दर्शक बना देखा गया जो शराब बंदी के चलते तकरीबन 2 हजार लोगों को शराब के सेवन के चलते गिरफ्तार कर चुके थे।

जिले के सरकारी अधिकारियों ने हालांकि हाईकोर्ट के फैसले के बाद इलाके में ऐसी किसी भी परिस्थिति के बारे में जानकारी होने से इनकार किया।

इससे पहले सितंबर में माह में भारत की तरफ से नेपाल के प्रशासन से कहा गया था कि वह भारत से आने वाले शराबियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed