फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Light to moderate intensity rain would occur over isolated places of some area of haryana and rajasthan

मौसम विभाग का अनुमान: देर रात हरियाणा, राजस्थान के कई इलाकों में होगी बारिश

Mon, 22 Mar 2021 12:37 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 22 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Light to moderate intensity rain would occur over isolated places of some area of haryana and rajasthan
राजस्थान और हरियाणा में कई जगहों पर हो सकती है बारिश - फोटो : अमर उजाला

देश के कई राज्यों में मौसम ने फिर करवट ली है। क्षेत्रीय मौसम केंद्र दिल्ली ने जानकारी देते हुए कहा कि अगले दो घंटों यानी रात 12 से दो बजे के बीच राजस्थान के भद्रा, सिदमुख, सादुलपुर और हरियाणा के हांसी, हिसार, तोशाम, बरवाला, नरवाना, सिवानी, फतेहाबाद में  हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी।

विज्ञापन

 

 

उत्तराखंड के कई इलाकों में भी हो सकती है बारिश
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में ऊंचाई वाले कई स्थानों पर सोमवार और मंगलवार को बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने इसका अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में कई जगह और देहरादून व टिहरी जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।


30 हजार मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। जबकि, उत्तरकाशी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed