फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LIC employee unions protest against IPO

आईपीओ के खिलाफ एलआईसी कर्मचारी यूनियनों का प्रदर्शन, कार्यालयों के बाहर एक घंटे कार्य-बहिष्कार

Tue, 04 Feb 2020 10:52 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 04 Feb 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
LIC employee unions protest against IPO
एलआईसी

सरकार की अपने स्वामित्व वाली भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की हिस्सेदारी बेचने की योजना के विरोध में उसकी कर्मचारी यूनियनों ने मंगलवार को एक घंटे का कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन किया। बीमा कंपनी के कर्मचारियों ने देश भर में अपने कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किए।

विज्ञापन


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को आम बजट में एलान किया था कि सरकार आईपीओ के माध्यम से आंशिक रूप से अपनी हिस्सेदारी बेचेगी। सरकार की एलआईसी में 100 फीसदी हिस्सेदारी है। यूनियन ने एक बयान में कहा कि एलआईसी वर्षों से राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रही है, इसलिए इसकी सूचीबद्धता का प्रस्ताव राष्ट्र के हित में नहीं है।
विज्ञापन


5 करोड़ रुपये के पूंजी आधार पर वित्त वर्ष 2019 के अंत तक एलआईसी का मूल्यांकन 53,211.91 करोड़ रुपये, जीवन कोष 28.28 लाख करोड़ रुपये और प्रबंधन अधीन संपत्तियां 31.11 लाख करोड़ रुपये थीं। यूनियन ने बयान में कहा कि देश के सबसे बड़े वित्तीय संस्थानों में से एक होने के नाते एलआईसी के निजीकरण के किसी भी कदम से आम आदमी का भरोसा कमजोर होगा और यह हमारी वित्तीय संप्रभुता के खिलाफ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed