फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   left parties, RJD participated in CPI rally, congress was not invited

भाकपा माले की रैली में वामपंथी दलों, राजद ने भाग लिया, कांग्रेस को आमंत्रित नहीं किया गया

Fri, 28 Sep 2018 10:06 AM IST
भाषा, पटना
भाषा, पटना Updated Fri, 28 Sep 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
left parties, RJD participated in CPI rally, congress was not invited
कांग्रेस-भाजपा को टक्कर देगी ये पार्टी - फोटो : File Photo

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) भाकपा माले की गुरुवार को पटना में आयोजित ‘भाजपा भगाओ, लोकतंत्र बचाव’ रैली में राजद और शरद यादव की लोकतंत्रिक जनता दल सहित अन्य वामदलों ने हिस्सा लिया पर इसमें कांग्रेस को आमंत्रित नहीं किया गया ।

विज्ञापन


भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने भाजपा के खिलाफ वामदलों सहित अन्य विपक्षी दलों को आमंत्रित किए जाने तथा कांग्रेस को आमंत्रित नहीं किए जाने के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘आज बहुत सी नीतियों का हम जो दुष्परिणाम झेल रहे हैं वह उनके जमाने की नीतियां हैं।’’ 
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा से भाकपा माले की रैली में उनकी पार्टी को आमंत्रित नहीं किए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ राजद के साथ वे महागठबंधन में शामिल हैं पर अन्य दल जो सीधे तौर पर हमलोगों के संपर्क में नहीं हैं हो सकता है कि वे राजद के साथ बातकर अपना काम चलाएं ।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना के गांधी मैदान में आयोजित भाकपा माले की रैली को संबोधित करते दीपांकर ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए 2014 के लोकसभा चुनाव के समय भाजपा के नारों और वादों का जिक्र किया और पूछा कि न खाऊंगा, न खाने दूंगा का क्या हुआ? उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी 2014 के चुनाव में बड़े-बड़े वादे किए थे पर उन वादों का क्या हुआ।

दीपांकर ने पूछा कि बुलेट ट्रेन कहां है, 15 लाख किसको मिला, रुपया लगातार गिरता जा रहा है, पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत चार वर्षों में लगभग दुगनी हो गयी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राफेल डील के तहत केंद्र सरकार ने देश की सुरक्षा से समझौता किया है।


भाकपा माले की इस रैली को माकपा के राज्य सचिव अवधेश, जेएनयू छात्र के संघ अध्यक्ष साईं बालाजी, राजद विधायक शिव चन्द्र राम और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी जो अब लोकतंत्रिक जनता के साथ हैं ने भी संबोधित किया 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed