{"_id":"5e04ba5f8ebc3e88062d9a35","slug":"left-parties-called-for-a-7-days-strike-against-caa-nrc","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए-एनआरसी के खिलाफ लेफ्ट पार्टियों ने किया 7 दिन के विरोध-प्रदर्शन का एलान ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीएए-एनआरसी के खिलाफ लेफ्ट पार्टियों ने किया 7 दिन के विरोध-प्रदर्शन का एलान
Thu, 26 Dec 2019 07:19 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Thu, 26 Dec 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
वाम दल
नागरिकता कानून और प्रस्तावित एनआरसी के खिलाफ लेफ्ट पार्टियों ने एक से सात जनवरी तक सात दिन के विरोध प्रदर्शन और 8 जनवरी को आम हड़ताल का एलान किया है। इससे पहले लेफ्ट पार्टियों ने ही 19 दिसंबर को नागरिकता कानून के खिलाफ हड़ताल बुलाई थी जिसमें व्यापक हिंसा हुई थी।
एक संयुक्त बयान में सीपीआई (मार्क्सवादी), सीपीआई और सीपीआई माले (लिबरेशन), ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी ने कहा कि ट्रेड यूनियन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन का एलान किया गया है जिसने 8 जनवरी को आम हड़ताल बुलाई है।
बयान में कहा गया है- वाम दलों ने किसानों और कृषि कार्य से जुड़े संगठनों और सिविल सोसायटी के आंदोलन को समर्थन देने का फैसला किया है जिसके तहत 8 जनवरी को ग्रामीण बंद बुलाया गया है।