फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Leaders From Nitish Kumar's Party Helped Expose Lalu Yadav,' Says BJP Leader Sushil Modi

JDU नेता ही दे रहे लालू परिवार के खिलाफ सबूत, तभी कर रहा हूं खुलासे: सुशील मोदी

Thu, 22 Jun 2017 10:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Thu, 22 Jun 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Leaders From Nitish Kumar's Party Helped Expose Lalu Yadav,' Says BJP Leader Sushil Modi
नीतीश की पार्टी JDU के लोग देते हैं लालू के खिलाफ सबूत, तभी तो कर रहा हूं खुलासे: सुशील मोदी - फोटो : Amar Ujala
एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को नीतीश कुमार द्वारा समर्थन दिए जाने के बाद बिहार की राजनीति में नया तूफान खड़ा हो गया है। एक तरफ लालू प्रसाद यादव के परिवार के खिलाफ भ्रष्टाचार और बेनामी संपत्ति के मामले खुल गए हैं, तो दूसरी तरफ नीतीश कुमार लगातार बीजेपी की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। इन दोनों कड़ियों को जोड़ते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री रह चुके और बिहार बीजेपी के बड़े नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव के परिवार के भ्रष्टाचार के सबूत नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल(युनाईटेड) के नेता ही उन्हें दे रहे है।
विज्ञापन


क्या नीतीश की वजह से फंसा लालू का परिवार, ये है बड़ी वजह?
विज्ञापन


सुशील मोदी ने कहा कि वो लगातार 80 दिनों से लालू परिवार की पोल खोल रहे हैं, जो जेडीयू नेताओं के साथ के बिना संभव ही नहीं था।

लालू पर सुशील मोदी का आरोप, राबड़ी देवी के हैं पटना में 18 फ्लैट्स
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशील कुमार मोदी ने NDTV चैनल से बातचीत में कहा कि वो अपने सूत्रों का नाम नहीं बताएंगे। पर जेडीयू के नेताओं का साथ नहीं होता, तो वो 80 दिनों से लगातार लालू यादव और उनके परिवार की बेनामी संपत्तियों का खुलासा नहीं कर पाते।


सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कई मामलों में कागजात, सबूतों के साथ ही जानकारियां जेडीयू के लोगों ने उन्हें दी है। उनमें से कुछ बिहार सरकार में है। अगर उन्होंने मदद नहीं की होती, तो इतने सबूत इकट्ठे करने में उन्हें खासी मुश्किलें होती।

नीतीश ने की ऐतिहासिक भूल, गठबंधन नहीं टूटेगा, मीरा कुमार को दें समर्थन

बता दें कि उनके आरोपों के साथ ही लालू यादव परिवार के खिलाफ 1000 करोड़ की बेनामी संपत्तियों के मामले में जांच शुरू हुई थी। लालू यादव के परिवार के खिलाफ ईडी तो जांच कर ही रहा है, साथ ही आयकर विभाग भी जांच कर रहा है। लालू यादव के परिवार के 6 सदस्यों के खिलाफ आयकर विभाग की जांच चल रही है।

गौरतलब है कि सुशील मोदी ने हाल ही में लालू परिवार के खिलाफ नया आरोप लगाया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि लालू यादव की पत्नी और बिहार की मुख्यमंत्री रह चुकी अकेले राबड़ी देवी के पास सिर्फ पटना में ही 18 फ्लैट्स हैं तो 18 पार्किंग प्लेस भी उनके पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed