{"_id":"594bfe404f1c1b191d8b4683","slug":"leaders-from-nitish-kumar-s-party-helped-expose-lalu-yadav-says-bjp-leader-sushil-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"JDU नेता ही दे रहे लालू परिवार के खिलाफ सबूत, तभी कर रहा हूं खुलासे: सुशील मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
JDU नेता ही दे रहे लालू परिवार के खिलाफ सबूत, तभी कर रहा हूं खुलासे: सुशील मोदी
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Thu, 22 Jun 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
नीतीश की पार्टी JDU के लोग देते हैं लालू के खिलाफ सबूत, तभी तो कर रहा हूं खुलासे: सुशील मोदी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को नीतीश कुमार द्वारा समर्थन दिए जाने के बाद बिहार की राजनीति में नया तूफान खड़ा हो गया है। एक तरफ लालू प्रसाद यादव के परिवार के खिलाफ भ्रष्टाचार और बेनामी संपत्ति के मामले खुल गए हैं, तो दूसरी तरफ नीतीश कुमार लगातार बीजेपी की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। इन दोनों कड़ियों को जोड़ते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री रह चुके और बिहार बीजेपी के बड़े नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव के परिवार के भ्रष्टाचार के सबूत नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल(युनाईटेड) के नेता ही उन्हें दे रहे है।
क्या नीतीश की वजह से फंसा लालू का परिवार, ये है बड़ी वजह?
सुशील मोदी ने कहा कि वो लगातार 80 दिनों से लालू परिवार की पोल खोल रहे हैं, जो जेडीयू नेताओं के साथ के बिना संभव ही नहीं था।
लालू पर सुशील मोदी का आरोप, राबड़ी देवी के हैं पटना में 18 फ्लैट्स
विज्ञापन
सुशील कुमार मोदी ने NDTV चैनल से बातचीत में कहा कि वो अपने सूत्रों का नाम नहीं बताएंगे। पर जेडीयू के नेताओं का साथ नहीं होता, तो वो 80 दिनों से लगातार लालू यादव और उनके परिवार की बेनामी संपत्तियों का खुलासा नहीं कर पाते।
सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कई मामलों में कागजात, सबूतों के साथ ही जानकारियां जेडीयू के लोगों ने उन्हें दी है। उनमें से कुछ बिहार सरकार में है। अगर उन्होंने मदद नहीं की होती, तो इतने सबूत इकट्ठे करने में उन्हें खासी मुश्किलें होती।
नीतीश ने की ऐतिहासिक भूल, गठबंधन नहीं टूटेगा, मीरा कुमार को दें समर्थन
बता दें कि उनके आरोपों के साथ ही लालू यादव परिवार के खिलाफ 1000 करोड़ की बेनामी संपत्तियों के मामले में जांच शुरू हुई थी। लालू यादव के परिवार के खिलाफ ईडी तो जांच कर ही रहा है, साथ ही आयकर विभाग भी जांच कर रहा है। लालू यादव के परिवार के 6 सदस्यों के खिलाफ आयकर विभाग की जांच चल रही है।
गौरतलब है कि सुशील मोदी ने हाल ही में लालू परिवार के खिलाफ नया आरोप लगाया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि लालू यादव की पत्नी और बिहार की मुख्यमंत्री रह चुकी अकेले राबड़ी देवी के पास सिर्फ पटना में ही 18 फ्लैट्स हैं तो 18 पार्किंग प्लेस भी उनके पास हैं।