फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Leader of Opposition in Rajya Sabha Mallikarjun Kharge demand to hold assembly elections on time

विधानसभा चुनाव 2022: मल्लिकार्जुन खरगे ने की समय पर चुनाव कराने की मांग

Wed, 29 Dec 2021 04:03 AM IST
ओम. प्रकाश एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 29 Dec 2021 04:03 AM IST
सार

खरगे ने कहा कि जब प्रधानमंत्री चुनावी रैलियां कर सकते हैं, संसद की कार्यवाही छोड़कर विभिन्न प्रोजेक्ट का उद्घाटन कर सकते हैं तो फिर विधानसभा चुनाव ही क्यों टाले जाएं।

विज्ञापन
Leader of Opposition in Rajya Sabha Mallikarjun Kharge demand to hold assembly elections on time
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा की चुनाव रैलियों और विभिन्न प्रोजेक्ट के उद्घाटन कार्यक्रमों की ओर इंगित करते हुए विधानसभा के चुनाव समय पर कराने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री चुनावी रैलियां कर सकते हैं, संसद की कार्यवाही छोड़कर विभिन्न प्रोजेक्ट का उद्घाटन कर सकते हैं तो फिर विधानसभा चुनाव ही क्यों टाले जाएं।

विज्ञापन


खरगे का यह बयान छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की एक दिन पहले की उस मांग के बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए चुनाव आयोग को अगले साल होने वाले पांच राज्यों (गोवा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मणिपुर) के विधानसभा चुनाव समय से पहले कराने चाहिए। इससे पूर्व, केंद्र सरकार ने इस पांचों राज्यों को कोविड के परीक्षण और वैक्सीनेशन के लिए अभियान चलाने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed