फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lawyer who stopped 138 divorces got divorced in Ahmadabad, you will be stunned to know the reason

Gujarat: 138 तलाक रुकवाने वाले वकील का खुद हुआ तलाक, कारण जानकर रह जाएंगे दंग

Thu, 15 Jun 2023 03:18 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 15 Jun 2023 03:18 PM IST
सार

हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे वकील की पत्नी ने तलाक दे दिया है। उनके बीच बहुत लड़ाई-झगड़े हो रहे थे। वकील का कहना था कि 138 दंपत्तियों को समझाने के बाद भी मैं अपनी पत्नी को नहीं समझा पाया। 

विज्ञापन
Lawyer who stopped 138 divorces got divorced in Ahmadabad, you will be stunned to know the reason
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक खबर गुजरात के अहमदाबाद से आई है, जो आपको हैरान कर देगी। दरअसल, अपने 16 साल की वकालत के करियर में 138 दंपत्तियों को समझा-बुझाकर तलाक रुकवाने वाले वकील का तलाक हो गया है। तलाक का कारण आर्थिक तंगी है। कहा जाता है कि इंसान जब आर्थिक कमजाेरी को झेलता है तो वह खुद ही कमजोर नहीं होता, बल्कि रिश्ते और परिवार भी टूटने की कगार पर पहुंच जाते हैं। कुछ ऐसा ही गुजरात के हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे वकील के साथ हुआ है। 

विज्ञापन

पत्नी ने कराया था मामला दर्ज

हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे वकील की पत्नी ने तलाक दे दिया है। बताया जा रहा है कि वकील जब किसी दंपत्ति को तलाक देने से रोक लेता था, तो वो उनसे फीस नहीं लेता था। इसी बात को लेकर घर में कलेश होने लगी। इतना ही नहीं, आर्थिक तंगी के चलते घर में लड़ाई-झगड़े इतने बढ़ गए कि दोनों दंपत्ति अलग अलग रहने लगा। इसी बीच, पत्नी ने तलाक का मामला दर्ज करवा दिया। 

विज्ञापन

मां-बाप की लड़ाई में पीसी बेटी

माता-पिता की इस लड़ाई में लॉ की पढ़ाई कर रही बेटी पीसकर रह गई। जब तलाक की प्रक्रिया चल रही थी तो वह मां के साथ रहती थी। हालांकि, तलाक होते ही बेटी ने अपना फैसला सुना दिया। बेटी का कहना था कि उसके पिता उसके रॉल मॉडल है। इसलिए वह उन्हीं के साथ रहेगी। चूंकि बेटी वयस्क थी, तो कोर्ट ने भी उसका फैसला मान लिया। बताया जा रहा है कि तलाक के बाद महिला ने पति से कोई भी गुजारा भत्ता नहीं मांगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए नहीं लेते थे फीस

वहीं, जब वकील से अदालत में पूछा गया कि आखिर वो फीस क्यों नहीं लेते थे? तो उन्होंने अजब-गजब कारण दिया। दरअसल, वकील की चचेरी बहन का तलाक हो गया था। जिस समय उसका चलाक हुआ था, तभी हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे वकील ने ठान लिया था कि वह अपने पास आने वाले किसी भी जोड़े का तलाक नहीं होने देगा। उसके बाद से ही वे इस मुहिम में लग गए।

दूसरे वकील भी लड़ाई की वजह

वकील ने कहा कि 138 दंपत्तियों को समझाने के बाद भी मैं अपनी पत्नी को नहीं समझा पाया। उन्होंने कहा कि मैं केस लड़ता था और अगर किसी दंपत्ति का तलाक नहीं होता था, तो मैं उनसे फीस नहीं लेता था। इससे मेरी आमदनी बहुत कम हो रही थी। वकील ने आगे कहा कि मेरी पत्नी को दूसरे वकीलों को देखकर लगता था कि मैं गरीब हूं। इसलिए लड़ाई-झगड़े शुरू हो गए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed