{"_id":"5a7ad9864f1c1ba3268b8d05","slug":"law-ministry-said-no-records-for-legal-actions-against-those-who-forced-to-speak-bharat-mata-ki-jai","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूछा- 'भारत माता की जय' बोलने के लिए मजबूर करने वालों के खिलाफ क्या कानूनी कार्रवाई? मिला ये जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पूछा- 'भारत माता की जय' बोलने के लिए मजबूर करने वालों के खिलाफ क्या कानूनी कार्रवाई? मिला ये जवाब
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Feb 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
कानून मंत्रालय ने एक आरटीआई के जवाब में कहा है कि उसके पास ऐसा कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है जिससे इस बात पता चल सके कि नागरिकों को 'भारत माता की जय' बोलने के लिए मजबूर करने वालों के खिलाफ क्या कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
दरअसल, आरटीआई कार्यकर्ता मोहम्मद इरफान कादरी ने कानून मंत्रालय में आरटीआई के जरिए यह जानना चाहा था कि 'भारत माता की जय' बोलना क्या किसी नागरिक के लिए कानूनी बाध्यता है? क्या एक नागरिक 'भारत माता की जय' बोलने के लिए मजबूर करने वाले लोगों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई कर सकता है?
विज्ञापन
मामले में मुख्य सूचना आयुक्त आर. के. माथुर ने बताया कि विधि मंत्रालय ने 19 अप्रैल 2016 के सीपीआईओ के जवाब के बारे में कहा है कि उसने याचिकाकर्ता को इस बारे में सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता को बता दिया गया है कि उन्होंने जो सूचना मांगी है, वह न तो आरटीआई अधिनियम 2005 की धारा 2 (एफ) के तहत परिभाषित किसी सूचना के अधीन आती है और ना ही इस अधिनियम की धारा-2 के तहत किसी रिकॉर्ड का हिस्सा है।