फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   law minister tells rajya sabha 112 judges appointment in process in high courts

Rajya Sabha: विभिन्न हाईकोर्ट में 112 जजों की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी, कानून मंत्री ने संसद में दी जानकारी

Thu, 07 Dec 2023 03:23 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 07 Dec 2023 03:23 PM IST
सार

कानून मंत्री ने बताया कि विभिन्न हाईकोर्ट कॉलेजियम ने कुल 292 जजों के नामों की सिफारिश की थी, जिनमें से 110 नाम मंजूर हो गए हैं और 112 नामों पर चर्चा चल रही है। 

विज्ञापन
law minister tells rajya sabha 112 judges appointment in process in high courts
अर्जुन राम मेघवाल - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार को राज्यसभा में जानकारी देते हुए बताया कि देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों में 112 जजों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। कानून मंत्री ने कहा कि न्यायपालिका में शीर्ष जजों की नियुक्ति एक सहयोगात्मक और एकीकृत प्रक्रिया है, जिसमें कार्यपालिका और न्यायपालिका शामिल होती हैं। इसमें विभिन्न संवैधानिक अथॉरिटीज से मंजूरी और सलाह की जरूरी होती है। 
विज्ञापन


कानून मंत्री दी ये जानकारी
राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान कानून मंत्री ने यह जानकारी दी। मेघवाल ने कहा कि हाईकोर्ट जजों के मंजूर पद 1114 हैं, जिनमें से 790 पद भरे हुए हैं और 234 खाली हैं। विभिन्न हाईकोर्ट कॉलेजियम ने कुल 292 जजों के नामों की सिफारिश की थी, जिनमें से 110 नाम मंजूर हो गए हैं और 112 नामों पर चर्चा चल रही है। मेघवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में 34 जजों के पद स्वीकृत हैं और फिलहाल सभी भरे हुए हैं। कानून मंत्री ने ये भी बताया कि नरेंद्र मोदी सरकार में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढाई गई है। उन्होंने कहा कि यूपीए की सरकार में हाईकोर्ट में 906 जजों के पद थे और सुप्रीम कोर्ट में 31 पद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed