फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Latest Maharashtra News Updates today 26th November Pune, thane, Mumbai

Maharashtra Updates: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के पास बोरों में भरा मिला महिला का शव; स्कूल बस पलटने से एक की मौत

Tue, 26 Nov 2024 01:17 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 26 Nov 2024 01:17 PM IST
विज्ञापन
Latest Maharashtra News Updates today 26th November Pune, thane, Mumbai
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

मुंबई से एक डरावनी खबर सामने आई है। यहां के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के पास दो बोरों में एक अज्ञात महिला का शव मिला है।

विज्ञापन


तालेगांव दाभाडे पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शिरगांव फाटा इलाके की सफाई कर रहे कर्मचारियों ने बोरों को देखा। बाद में जब इन्हें खोला तो एक शव मिला। बाद में सोमवार दोपहर पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि करीब 30 साल की उम्र के आसपास की महिला के शव को दो बोरियों में भरकर एक्सप्रेसवे के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया था।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के मुताबिक हो सकता है कि महिला की दो दिन पहले हत्या की गई हो, जिसकी वजह से शव सड़ने लगा था। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

पिकनिक जा रही स्कूल बस पलटी, छात्र की मौत, कई घायल
पिकनिक स्थल पर जा रही बस के मंगलवार सुबह पलट जाने से एक छात्र की मौत हो गई। वहीं कई छात्र तथा शिक्षक घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब यहां शंकर नगर इलाके में सरस्वती हाई स्कूल के छात्र और शिक्षक पांच बसों से पड़ोसी वर्धा जिले में पिकनिक स्पॉट पर जा रहे थे।

हिंगना पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के बाहरी इलाके में हिंगानी रोड पर देवली पेंधारी गांव के पास एक बस पलट गई, जिसमें करीब 50 लोग सवार थे। उन्होंने नाम का खुलासा किए बिना बताया कि मृतक सातवीं कक्षा का छात्र था। एक लड़की और एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें नागपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को पास के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

नवी मुंबई में पेड़ से लटका मिला लापता शख्स का शव
नवी मुंबई में दो दिन से घर से लापता 22 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मंगलवार सुबह एक पेड़ से लटका मिला। एक अधिकारी ने बताया कि पारसिक हिल की ओर जाने वाली सड़क पर एक पेड़ पर शव मिला और पुलिस को सूचित किया गया। 

मृतक आदेश योगेश अंबिरे दो दिन पहले दारावेगांव स्थित अपने घर से लापता हो गया था। उन्होंने बताया कि उसे आखिरी बार सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे पारसिक पहाड़ियों की ओर जाने वाली सड़क पर देखा गया था।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को सीबीडी पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई और व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed