Air India Tragedy: आज राजकोट में पूर्व CM रूपाणी का अंतिम संस्कार, हादसे में मृतकों का आंकड़ा 274 तक पहुंचा
Air India Tragedy: गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज राजकोट में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। वहीं गुजरात के मंत्री ने विमान हादसे को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि घटना में अब तक 274 लोगों की मौत हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
#WATCH | Gandhinagar | On former CM Vijay Rupani's last rites, Gujarat Minister Rushikesh Patel says, "... Yesterday, CM Bhupendra Patel informed Vijay Rupani's family about the DNA samples matching as soon as the information was received... Tomorrow, at 11.30 am, the family will… pic.twitter.com/lvZTYF6v9z
— ANI (@ANI) June 15, 2025विज्ञापन
पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार
रविवार शाम मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा, 'कल सुबह 11:30 बजे सिविल अस्पताल से विजय रूपाणी के पार्थिव शरीर को उनके परिजनों को सौंपा जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से राजकोट ले जाया जाएगा, जहां दोपहर दो बजे तक पहुंचने की संभावना है। अंतिम यात्रा शाम पांच बजे शुरू होगी और अंतिम संस्कार शाम छह बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।'
यह भी पढ़ें - चार दिन में पांच बड़े हादसे: अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश; पुणे में पुल ढहा
हादसे में अब तक 274 लोगों की मौत
इस हादसे को लेकर मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि, 'अब तक करीब 45 लोगों के डीएनए सैंपल मैच हो चुके हैं और इस हादसे में 274 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। यह गुजरात के लिए एक बहुत ही दुखद और दर्दनाक समय है।'
#WATCH | Gandhinagar | Gujarat Minister Rushikesh Patel says, "... Till now, around 45 DNA samples have matched. Around 274 people have lost their lives in the incident in the heart-wrenching incident..." pic.twitter.com/xKxSeBmiaF
— ANI (@ANI) June 15, 2025
सिविल अस्पताल में चल रहा पहचान और शव सौंपने का काम
वहीं सिविल अस्पताल गांधीनगर के नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद विजाउन ने बताया कि, 'डीएनए रिपोर्ट मिलने के बाद अस्पताल के डी2 ब्लॉक में एक सत्यापन केंद्र बनाया गया है, जो मेडिकल अधीक्षक कार्यालय के सामने स्थित है। परिजन जब पार्थिव शरीर लेने पहुंचते हैं तो पहले यहीं पहचान की जाती है। उसके बाद रिपोर्ट पोस्टमॉर्टम कक्ष को भेजी जाती है और अंतिम प्रक्रिया शुरू होती है।' उन्होंने आगे कहा, 'इस दौरान परिजनों को प्रतीक्षालय में बैठाया जाता है, जहां एक काउंसलर और मेडिकल टीम उनकी सहायता करती है।' गुजरात सरकार ने इस पूरे मामले में तेजी से काम करते हुए पहचान, डीएनए परीक्षण और शव सौंपने की प्रक्रिया को व्यवस्थित किया है। परिजनों को हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है।
#WATCH | #AhmedabadPlaneCrash | Ahmedabad, Gujarat: Nodal Officer, Civil Hospital, Arvind Vijaun says, "After receiving the DNA reports, the verification centre in D2 block of Civil Hospital has been activated, located in front of the Medical Superintendent's office. When… https://t.co/IerVOEdZbU pic.twitter.com/q8Z5pzbdTN
— ANI (@ANI) June 15, 2025
यह भी पढ़ें - Plane Crash: भारत को परमाणु ताकत बनाने वाले वैज्ञानिक से लेकर देश के पहले CDS तक, हादसों ने छीनीं ये हस्तियां
पीके मिश्रा ने किया दुर्घटनास्थल और अस्पताल का दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने रविवार को अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया और सिविल अस्पताल का भी दौरा किया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। राज्य सरकार के अधिकारियों ने मिश्रा को घटनाक्रम से अवगत कराया, जिसके परिणामस्वरूप दशकों में सबसे भीषण विमानन दुर्घटना हुई, जिसमें गुरुवार को दुर्भाग्यपूर्ण एआई ड्रीमलाइनर में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई। घायलों के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ करने के बाद पीके मिश्रा अस्पताल के मुर्दाघर गए।
#WATCH | Gujarat: Principal Secretary to PM, Dr PK Mishra, arrives at the Ahmedabad Civil Hospital to meet those injured in AI-171 plane crash pic.twitter.com/hIsMwJYFGN
— ANI (@ANI) June 15, 2025
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.