फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Large quantity of explosives seized in Assam preparation was to take it to Manipur Update News

Manipur: असम में भारी विस्फोटक जब्त, मणिपुर ले जाने की थी तैयारी; 10 अगस्त से खुलेंगे नौवीं से बारहवीं तक के

Tue, 08 Aug 2023 05:43 AM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 08 Aug 2023 05:43 AM IST
सार

निदेशालय ने बताया कि बहाली का आदेश 28 स्कूलों पर लागू नहीं होगा क्योंकि वे वर्तमान में राहतों में तब्दील किए गए हैं। इन स्कूलों को फिर से शुरू करने के लिए अलग से आदेश बाद में जारी किया जाएगा, इन स्कूलों के छात्रों के लिए पर्याप्त प्रतिपूरक उपाय किए जाएंगे ताकि किसी विद्यार्थी का नुकसान नहीं हो।
 

विज्ञापन
Large quantity of explosives seized in Assam preparation was to take it to Manipur Update News
मणिपुर हिंसा - फोटो : ANI

विस्तार

असम में पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की है। इसे हिंसा प्रभावित मणिपुर ले जाया जाना था। विस्फोटक सामग्री की जब्ती रविवार को असम के कछार जिले के रानीघाट में की गई। बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली लगभग 200 जिलेटिन की छड़ें और डेटोनेटर बरामद किए गए।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक विस्फोटक सामग्री से भरी बोरी ले जा रहे दो युवकों को जब पुलिस ने चुनौती दी तो वे भाग खड़े हुए। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस इस बात से इन्कार नहीं कर रही है कि विस्फोट हिंसाग्रस्त मणिपुर ले जाया जाना था।
विज्ञापन


नौवीं से बारहवीं तक के स्कूल 10 अगस्त से फिर से शुरू होंगे
मणिपुर के शिक्षा स्कूल निदेशालय ने सोमवार को घोषणा की कि राज्य में कक्षा नौवीं से बारहवीं कक्षा के लिए सभी स्कूल 10 अगस्त से फिर से शुरू होंगे। इस संबंध में निदेशालय ने सभी जोनल शिक्षा अधिकारियों को तदनुसार कार्रवाई करने को कहा है। मणिपुर में नौवीं से बारहवीं कक्षा वाले 1229 स्कूल विभिन्न प्रबंधनों द्वारा संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशालय ने बताया कि बहाली का आदेश 28 स्कूलों पर लागू नहीं होगा क्योंकि वे वर्तमान में राहतों में तब्दील किए गए हैं। इन स्कूलों को फिर से शुरू करने के लिए अलग से आदेश बाद में जारी किया जाएगा, इन स्कूलों के छात्रों के लिए पर्याप्त प्रतिपूरक उपाय किए जाएंगे ताकि किसी विद्यार्थी का नुकसान नहीं हो।

मणिपुर में असम राइफल्स की तैनाती को लेकर बंटा पहाड़ और घाटी
हिंसाग्रस्त मणिपुर में असम राइफल्स की तैनाती को लेकर पहाड़ी जिले (कुकी) और घाटी (मैतेई) के लोग बंट गए हैं। एक तरफ पहाड़ी जिलों के लोग असम राइफल्स की तैनाती का समर्थन कर रहे हैं। तो दूसरी ओर घाटी के लोग उन्हें हटाने की मांग पर अड़े हैं। सोमवार को मैतेई महिला निगरानी समूहों की हजारों मीरा पैबिस ने असम राइफल्स के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए ‘असम राइफल्स वापस जाओ’ और ‘हम शांति चाहते हैं’ के नारे लगाए। मणिपुर में हिंसा भड़कने से लेकर अब तक हिंसा में कथित भूमिका के लिए मीरा पैबिस असम राइफल्स से नाराज हैं। उन्होंने असम राइफल्स पर कई तरह के आरोप लगाए। दूसरी ओर, कुकी महिला संगठनों ने मांग की है कि असम राइफल्स को मणिपुर में तैनात किया जाए। उनका कहना है कि असम राइफल्स ही एकमात्र बल है जो मैतेई उग्रवादियों से उनकी रक्षा कर सकता है।  असम राइफल्स एक अर्धसैनिक बल है जो कई वर्षों से मणिपुर में तैनात है और उग्रवाद विरोधी अभियान में लगा हुआ है।


वायरल वीडियो मामले में पांच पुलिसकर्मी निलंबित
वायरल वीडियो घटना से जुड़े मामले में मणिपुर के पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें थौबाल जिले के नोंगपोक सेकमाई पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी प्रेमकुमार मंगांग भी शामिल हैं। 31 जुलाई को, मणिपुर के थौबाल में एक भीड़, जिसमें मुख्य रूप से मैतेई महिलाएं शामिल थीं, ने मामले के संबंध में स्टेशन के कार्यालय प्रभारी के निलंबन के विरोध में नोंगपोक सेकमाई पुलिस स्टेशन का घेराव किया था और को घेर लिया था और फिर उसे बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed