फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   landslide in sikkim many dead injured missing in yangthang constituency

Landslide: सिक्किम में कुदरत का कहर, भूस्खलन में चार की मौत और तीन अन्य लापता

Fri, 12 Sep 2025 07:29 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 12 Sep 2025 07:29 AM IST
सार

बचाव दल ने पेड़ की मदद से अस्थायी पुल बनाया और दो महिलाओं को बचा लिया। दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरी महिला की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
landslide in sikkim many dead injured missing in yangthang constituency
भूस्खलन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिक्किम में एक बार फिर कुदरत का कहर टूटा है। सिक्किम में हुए भूस्खलन में चार लोगों की मौत की खबर है और तीन अन्य लापता हैं। पुलिस और एसएसबी के जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर दो महिलाओं को बचाया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उनमें से भी एक की मौत हो गई है और दूसरी महिला की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया तीन लोग लापता
घटना पश्चिमी सिक्किम के यांगथांग क्षेत्र के ऊपरी रिम्बी इलाके में घटी, जहां मध्यरात्रि में हुए भूस्खलन हुआ। भूस्खलन की चपेट में आकर तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। भूस्खलन की सूचना पर पहुंची पुलिस और एसएसबी जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर तुरंत बचाव अभियान चलाया। हालांकि घटनास्थल तक पहुंचने के लिए हुमे नदी को पार करना था, जिसमें पहले से ही बाढ़ आई थी। बचाव दल ने पेड़ की मदद से अस्थायी पुल बनाया और दो महिलाओं को बचा लिया। दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरी महिला की हालत गंभीर है। एसपी गीजिंग शेरपा ने बताया कि तीन लोग लापता हैं।
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें- Manipur: पीएम मोदी मणिपुर को देंगे 8500 करोड़ की सौगात; दौरे से पहले उपद्रवियों-सुरक्षाबलों में मामूली झड़प

उल्लेखनीय है कि बीती 1 जून को भी सिक्किम के चट्टन इलाके में विनाशकारी भूस्खलन हुआ। इसकी चपेट में सैन्य शिविर भी आया। तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया। उस भूस्खलन के बाद तीन शव बरामद किए गए और कई अन्य लोग घायल हुए। इस साल भारी बारिश के चलते पूर्वोत्तर राज्यों समेत पहाड़ी इलाकों में भारी तबाही हुई और सैंकड़ों लोगों को जान गंवानी पड़ी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed