फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lalu Prasad slammed Union minister Giriraj Singh and Chief Minister Nitish Kumar

Bihar: नीतीश कुमार और गिरिराज पर जमकर बरसे लालू यादव, कहा- मेरे रहते बिहार में कोई दंगा नहीं कर पाया

Wed, 23 Oct 2024 09:39 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 23 Oct 2024 09:39 PM IST
सार

Lalu Prasad Yadav: लालू यादव ने जेडी(यू) सुप्रीमो पर निशाना साधते हुए कहा, मुझे भाजपा के शासन और उनके (नीतीश) शासन में कोई अंतर नहीं दिखता। लालू यादव ने आगे कहा कि, जहां तक गिरिराज सिंह का सवाल है, उन्हें इस तरह की बात करने की आदत है।

विज्ञापन
Lalu Prasad slammed Union minister Giriraj Singh and Chief Minister Nitish Kumar
बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राज्य के विभिन्न हिस्सों में भाजपा नेता द्वारा दिए जा रहे भड़काऊ भाषणों को लेकर निशाना साधा। लालू ने गिरिराज पर आरोप लगाया कि वो इस तरह की बातें करने के आदी हैं।
विज्ञापन


लालू यादव ने जेडी(यू) सुप्रीमो पर निशाना साधते हुए कहा, मुझे भाजपा के शासन और उनके (नीतीश) शासन में कोई अंतर नहीं दिखता। लालू यादव ने आगे कहा कि, जहां तक गिरिराज सिंह का सवाल है, उन्हें इस तरह की बात करने की आदत है। वह ऐसा करने से खुद को रोक नहीं पाते हैं।
विज्ञापन


लालू ने यह भी कहा कि उनके रहते कोई भी दंगा-फसाद नहीं करा सकता है। हिंदू और मुस्लिम सब एक हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में जो कुछ भी हो रहा है, उसके लिए नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा, मुट्ठी भर भाजपा नेता बिहार में सांप्रदायिक सद्भाव को नष्ट नहीं कर सकते। हिंदू और मुसलमान लंबे समय से एक साथ रहते आए हैं और आगे भी रहेंगे।  बता दें कि गिरिराज सिंह ने सीमांचल में 'हिंदू स्वाभिमान यात्रा' निकाली थी। इस दौरान उन्होंने पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज जैसे मुस्लिम बहुल्य जिलों में जाकर हिंदुओं से एकजुट होने की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस यात्रा के दौरान अररिया से बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह का एक बयान भी विवादों में घिर गया। प्रदीप कुमार सिंह ने कहा, 'अगर अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा।' इस बयान पर काफी हंगामा हुआ। हालांकि बाद में सांसद ने स्पष्ट किया कि वह "जाति-भेद से परे हिंदू एकता" की बात कर रहे थे और किसी अन्य धार्मिक समुदाय को निशाना नहीं बना रहे थे।


वहीं इस मुद्दे पर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी इस मुद्दे पर बीजेपी के खिलाफ जमकर हमला बोला। प्रदीप सिंह के बयान पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी के एक सांसद ने बिहार में माहौल खराब करने के लिए भड़काऊ बयान दिया है। तेजस्वी ने कहा,'इस देश की मिट्टी में सबकी महक और आजादी में सभी का योगदान है।' उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, 'मुसलमानों की तरफ बुरी नजर से देखने वालों की वह ईंट से ईंट बजा देंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed