{"_id":"615d4bf28ebc3e09c641e13f","slug":"lakhimpur-violence-after-rahul-gandi-announcement-to-lakhimpur-visit-situation-is-again-stressful-rakesh-tikait-is-at-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर कांड: राहुल गांधी के ऐलान के बाद फिर बढ़ा तनाव, प्रशासन को 'दिल्ली जा रहा हूं' बताकर बॉर्डर के एक गांव में टिक गए थे टिकैत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लखीमपुर कांड: राहुल गांधी के ऐलान के बाद फिर बढ़ा तनाव, प्रशासन को 'दिल्ली जा रहा हूं' बताकर बॉर्डर के एक गांव में टिक गए थे टिकैत
Wed, 06 Oct 2021 12:40 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी से आशीष तिवारी की रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी से आशीष तिवारी की रिपोर्ट
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:40 PM IST
सार
राहुल गांधी के ऐलान के बाद स्थिति फिर से तनावपूर्ण हो गई है। कई कांग्रेसी नेता लखीमपुर बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं। प्रशासन भी मुस्तैद हो गया है।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में हिंसा
- फोटो : PTI
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लखीमपुर जाने के ऐलान के बाद स्थिति फिर से तनावपूर्ण हो गई है। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता लखीमपुर बॉर्डर पहुंच रहे हैं और राहुल गांधी का इंतजार कर रहे हैं। दूसरी तरफ प्रशासन भी मुस्तैद हो गया है। पुलिस-प्रशासन का कहना है कि किसी भी हाल में राहुल गांधी को घटनास्थल तक जाने नहीं दिया जाएगा। ऐसे में चार दिनों से सुलग रही लखीमपुर हिंसा की आग को एक बार फिर से हवा मिल गई है।
विज्ञापन
लखीमपुर के पास ही टिके हैं टिकैत
घटना के बाद दिल्ली से लखीमपुर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत अभी भी लखीमपुर में ही बने हुए हैं। किसानों और सरकार के बीच समझौते के बाद उन्होंने दिल्ली लौटने का ऐलान तो कर दिया था, लेकिन सूत्रों की मानें तो वे एक छोटी गाड़ी में बैठकर शाहजहांपुर के पास खुटार तहसील के एक गांव पहुंच गए और तब से वहीं बने हुए हैं। तीन किसानों के दाह संस्कार के बाद जैसे ही एक अन्य किसान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठे, टिकैत फिर से लखीमपुर पहुंच गए। सूत्रों के मुताबिक, टिकैत तब तक लखीमपुर से नहीं हिलेंगे जब तक गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी नहीं हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य नहीं हो रहे हालात
माना जा रहा था कि किसानों और सरकार के बीच मुआवजे और मृतकों के एक परिजन को नौकरी देने पर बनी सहमति के बाद हालात सामान्य हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। कई किसान नेता इस समझौते से खुश नहीं हैं तो ज्यादातर गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी और उनके बेटे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। ऐसे में बार-बार स्थिति तनावपूर्ण हो रही है।
इंटरनेट को लेकर चल रहा टेस्ट एंड ट्रायल
लखीमपुर खीरी में हिंसा के बाद से इंटरनेट बंद है। ऐसे में कई बार प्रशासन इंटरनेट सेवा बहान करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन तनाव फैलने के डर से उसे सेवा रोकनी पड़ रही है। अमर उजाला को मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम कुछ देर के लिए इंटरनेट बहाल किया गया था, लेकिन कुछ वीडियो फिर से वायरल होने लगे। जिसको देखते हुए प्रशासन ने दोबारा इंटरनेट सेवा बंद कर दी।