{"_id":"615c1d448ebc3e61f2343bee","slug":"lakhimpur-kheri-violence-sanjay-raut-says-opposition-needs-to-act-unitedly-will-meet-rahul-gandhi-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: संजय राउत ने राहुल गांधी से मुलाकात की, बोले- विपक्ष को एकजुट होकर कदम उठाने की जरूरत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सियासत: संजय राउत ने राहुल गांधी से मुलाकात की, बोले- विपक्ष को एकजुट होकर कदम उठाने की जरूरत
Tue, 05 Oct 2021 03:09 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 05 Oct 2021 03:09 PM IST
सार
संजय राउत ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। प्रियंका गांधी को यूपी सरकार ने गिरफ्तार किया है। विपक्षी नेताओं को किसानों से मिलने से रोका जा रहा है। उत्तर प्रदेश में सरकार के दमन के खिलाफ विपक्ष को एकजुट होकर कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
शिवसेना नेता संजय राउत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना के बाद विपक्षी दलों को एकजुट होकर कदम उठाने की जरूरत है। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘लखीमपुर खीरी की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। प्रियंका गांधी को यूपी सरकार ने गिरफ्तार किया है। विपक्षी नेताओं को किसानों से मिलने से रोका जा रहा है। उत्तर प्रदेश में सरकार के दमन के खिलाफ विपक्ष को एकजुट होकर कदम उठाने की जरूरत है। जय हिंद।’
विज्ञापन
बता दें कि लखीमपुर खीरी के तिकोनिया क्षेत्र में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद वहां जाने के दौरान रास्ते में हिरासत में ली गईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को 30 घंटे बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव के दौरे के विरोध को लेकर भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में मिश्रा के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन