{"_id":"650e8fa6ea4f9d42ed0f8409","slug":"laddakh-indian-army-team-gunners-successfully-climbs-mount-kang-yatse-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख: सेना ने फिर लहराया परचम, गनर्स टीम ने सफलतापूर्वक पूरी की माउंट कांग यात्से-II की चढ़ाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लद्दाख: सेना ने फिर लहराया परचम, गनर्स टीम ने सफलतापूर्वक पूरी की माउंट कांग यात्से-II की चढ़ाई
Sat, 23 Sep 2023 12:44 PM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sat, 23 Sep 2023 12:44 PM IST
सार
लद्दाग की दुर्गम चोटियों में से एक माउंट कांग यात्से-II पर एक बार फिर सेना ने अपना परचम लहराया है। माउंट कांग यात्से-II पर भारतीय जवानों की टीम गनर्स ने सफलतापूर्वक चढ़ाई पूरी की है। एक्स पर पोस्ट कर टीम ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
Indian Army team gunners
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लद्दाग की दुर्गम चोटियों में से एक माउंट कांग यात्से-II पर एक बार फिर सेना ने अपना परचम लहराया है। यहां आठ भारतीय सेना की टीम ने चढ़ाई कर उपलब्धि हासिल की है। इस टीम का गनर्स है, जिसने सियाचिन की सेना पर्वतारोहण संस्थान के त्वावधान में 19-20 सितंबर को माउंट कांग यात्से-II (6223 मीटर) सफलतापूर्वक चढ़ाई पूरी की है।
विज्ञापन
एक्स पर पोस्ट कर की खुशी जाहिर
सेना ने एक्स पर ट्वीट कर खुशी जाहिर की और लिखा कि एक चुनौती, एक अवसर, एक संकल्प! आर्मी माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट, सियाचिन के तत्वावधान में आठ भारतीय सेना "गनर्स" की एक पर्वतारोहण टीम ने 19-20 सितंबर 2023 को माउंट कांग यात्से -II (6223 मीटर) पर चढ़कर एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
एक साल भी पहले इस इकाई ने की थी चढ़ाई
इससे पहले भी सेना के जवानों ने इस दुर्गम चोटी पर चढ़ाई की है। एक साल पहले 30 अगस्त को भी 14 सदस्यीय पर्वतारोही दल ने लद्दाख के जांस्कर पर्वत की दुर्गम चोटियों में से एक माउंट कांग यात्से-1 की चढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी की थी। इसमें डाह डिवीजन की थानपीर ब्रिगेड की मालौन गुरखा इकाई शामिल थी जिसके 14 सदस्यीय दल ने स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को श्रद्धांजलि देने के लिये इसे अंजाम दिया था।
विज्ञापन