अनुच्छेद 370 पर लद्दाख से भाजपा सांसद का जोरदार भाषण, अमित शाह ने थपथपाई मेज, खूब लगे ठहाके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लद्दाख से भाजपा सांसद जामयांग सेरिंग ने अनुच्छेद 370 को लेकर लोकसभा में जोरदार भाषण दिया। उनके भाषण पर सत्ता पक्ष ने खूब मेजें थपथपाईं। भाषण के दौरान सदन में कई बार ठहाके लगे। गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सेरिंग के संबोधन का मेज थपथपाकर स्वागत किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी उनकी तारीफ की।
जामयांग सेरिंग ने अपने भाषण में कहा कि हम किसी भी हालत में कश्मीर के साथ नहीं रहना चाहते थे लेकिन पिछली सरकारों ने हमारे पक्ष को जानने की कोशिश ही नहीं की। हमारी पहचान और भाषा, अनुच्छेद 370 और कांग्रेस की वजह से लुप्त हुई है।
जामयांग सेरिंग ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने हम जैसे लोगों को देश प्रेम और देश के लिए मर-मिटने का जज्बा दिया। जामयांग ने कहा कि धारा 370 हटने से 2 परिवारों की रोजी-रोटी जरूर जाएगी लेकिन कश्मीर का भविष्य उज्जवल होने वाला है। करगिल वाले केंद्र शासित प्रदेश के पक्ष में हैं और वहां कोई विरोध नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेगा। लद्दाख ने जम्मू कश्मीर का झंडा तो 2011 में ही नकार दिया था क्योंकि हम भारत का अटूट अंग बनना चाहते हैं। तिरंगा हमारी पहचान है। जिस लद्दाख को पिछली सरकारों ने नकार दिया उसे इस सरकार ने समझा है।
उन्होंने कहा कि क्या ये लोग (विपक्ष) करगिल को जानते हैं। हजारों लोगों की आवाज दबाना, ये आपका लोकतंत्र था क्या। मैं कल से चर्चा सुन रहा था। 370 गया तो जम्मू-कश्मीर में समानता नहीं रहेगी। आप लद्दाख का फंड भी लेकर जाते हो। वहां का पूरा फंड गायब कर देते हो। क्या ये आपकी इक्वेलिटी है।
जम्मू-कश्मीर वाले लड़ झगड़कर अपना हिस्सा ले लेते हैं, लेकिन लद्दाख वालों को कुछ नहीं मिलता। लद्दाख में एक भी उच्च शिक्षण संस्थान नहीं दिया। हाल ही में एक यूनिवर्सिटी नरेंद्र मोदी जी ने दिया। मोदी है तो मुमकिन है।
2008 में आपने जम्मू और कश्मीर में 4-4 जिले दिए, लद्दाख को एक भी नहीं दिया, क्या ये आपकी इक्वेलिटी है। जम्मू कश्मीर में आपने बुद्धिस्ट परिवारों को खत्म करने का प्रयास किया, क्या ये आपका सेक्युलरिज्म है।
पीएम मोदी ने की तारीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर जामयांग सेरिंग की सराहना की है। पीएम मोदी ने कहा कि लद्दाख से भाजपा सांसद और मेरे युवा दोस्त ने जम्मू-कश्मीर बिलों पर बहुत बढ़िया भाषण दिया है। वह लद्दाख से हमारी बहनों और भाइयों की आकांक्षाओं को सुसंगत रूप से प्रस्तुत करते हैं। उनके भाषण को सुनना चाहिए।
My young friend, Jamyang Tsering Namgyal who is @MPLadakh delivered an outstanding speech in the Lok Sabha while discussing key bills on J&K. He coherently presents the aspirations of our sisters and brothers from Ladakh. It is a must hear! https://t.co/XN8dGcTwx6
— Narendra Modi (@narendramodi) August 6, 2019