{"_id":"5a61a4eb4f1c1ba5268b5578","slug":"kulbhushan-jadhav-was-abducted-from-iran","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कुलभूषण जाधव को अगवा करने के लिए ISI ने दिए थे करोड़ों रुपए'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'कुलभूषण जाधव को अगवा करने के लिए ISI ने दिए थे करोड़ों रुपए'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 19 Jan 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
kulbhushan jadhav
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलूच कार्यकर्ता मामा कदीर ने कुलभूषण जाधव को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि पाकिस्तान की जेल में यातनाएं सह रहे कुलभूषण को पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई ने ईरान से अगवा करवाया था। एक इंटरव्यू में कदीर ने दावा किया है कि आईएसआई ने कूलभूषण को अगवा करवाने के लिए करोड़ों रुपए दिए थे।
विज्ञापन
कदीर बलूच को वॉइस फॉर मिसिंग बलूच्स नामक संगठन से इसकी जानकारी मिली। कदीर इस संगठन के उपाध्यक्ष हैं। कदीर ने बताया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) के लिए काम करने वाले मुल्ला उमर बलूच ईरानी ने जाधव को ईरान के चाबहार से अगवा किया था।
विज्ञापन
कदीर ने कहा, 'हमारे संयोजक वहां मौजूद थे। जाधव का अपहरण करने के लिए आईएसआई की ओर से मुल्ला उमर को करोड़ों रुपये दिए गए थे। मुल्ला उमर ईरानी बलूचिस्तान में कुख्यात आईएसआई एजेंट के रूप में मशहूर है और उसे पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ वहां आवाज उठाने वालों को अगवा करने के लिए जाना जाता है।'
विज्ञापन
कदीर ने बताया कि हम जानते थे कि कुलभूषण जाधव ईरान में एक व्यवसायी थे। आईएसआई ने घोषणा की थी कि उन्होंने बलूचिस्तान में जाधव को पकड़ा है। दरअसल, जाधव कभी अलूचिस्तान आए ही नहीं थे। अगवा कर जाधव को पहले चाहबहार से ईरान और बलूचिस्तान सीमा स्थित शहर मशकेल ले जाया गया, जहां से उनको बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा लाया गया और वहां से इस्मालाबाद।
आपको बता दें कि जाधव को पाकिस्तान की एक अदालत ने जासूसी और आतंकवाद के आरोप में मौत की सजा सुनाई हुई है। भारत ने यह मामला अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में उठाया जहां फिलहाल जाधव की मौत की सजा पर रोक लगाने का आदेश दिया गया।