फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kulbhushan Jadhav was abducted from Iran

'कुलभूषण जाधव को अगवा करने के लिए ISI ने दिए थे करोड़ों रुपए'

Fri, 19 Jan 2018 01:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 19 Jan 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
Kulbhushan Jadhav was abducted from Iran
kulbhushan jadhav

बलूच कार्यकर्ता मामा कदीर ने कुलभूषण जाधव को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि पाकिस्तान की जेल में यातनाएं सह रहे कुलभूषण को पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई ने ईरान से अगवा करवाया था। एक इंटरव्यू में कदीर ने दावा किया है कि आईएसआई ने कूलभूषण को अगवा करवाने के लिए करोड़ों रुपए दिए थे।

विज्ञापन


कदीर बलूच को वॉइस फॉर मिसिंग बलूच्स नामक संगठन से इसकी जानकारी मिली। कदीर इस संगठन के उपाध्यक्ष हैं। कदीर ने बताया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) के लिए काम करने वाले मुल्ला उमर बलूच ईरानी ने जाधव को ईरान के चाबहार से अगवा किया था। 
विज्ञापन


कदीर ने कहा, 'हमारे संयोजक वहां मौजूद थे। जाधव का अपहरण करने के लिए आईएसआई की ओर से मुल्ला उमर को करोड़ों रुपये दिए गए थे। मुल्ला उमर ईरानी बलूचिस्तान में कुख्यात आईएसआई एजेंट के रूप में मशहूर है और उसे पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ वहां आवाज उठाने वालों को अगवा करने के लिए जाना जाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कदीर ने बताया कि हम जानते थे कि कुलभूषण जाधव ईरान में एक व्यवसायी थे। आईएसआई ने घोषणा की थी कि उन्होंने बलूचिस्तान में जाधव को पकड़ा है। दरअसल, जाधव कभी अलूचिस्तान आए ही नहीं थे। अगवा कर जाधव को पहले चाहबहार से ईरान और बलूचिस्तान सीमा स्थित शहर मशकेल ले जाया गया, जहां से उनको बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा लाया गया और वहां से इस्मालाबाद।


आपको बता दें कि जाधव को पाकिस्तान की एक अदालत ने जासूसी और आतंकवाद के आरोप में मौत की सजा सुनाई हुई है। भारत ने यह मामला अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में उठाया जहां फिलहाल जाधव की मौत की सजा पर रोक लगाने का आदेश दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed