कुलभूषण जाधव: पीएम ने बताया सत्य और न्याय की जीत, सुषमा ने दिया मोदी को धन्यवाद
कुलभूषण जाधव के मामले में अंतरराष्ट्रीय अदालत के फैसले का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'हम अंतरराष्ट्रीय अदालत के आज के फैसले का स्वागत करते हैं। न्याय और सत्य हमेशा जीतते हैं। अंतरराष्ट्रीय अदालत को बधाई कि उसने तथ्यों की पूरी पड़ताल के बाद निर्णय दिया। मुझे भरोसा है कि कुलभूषण जाधव को न्याय जरूर मिलेगा। हमारी अदालत हर भारतीय की सुरक्षा और बेहतरी के लिए हमेशा कार्यरत है।'
We welcome today’s verdict in the @CIJ_ICJ. Truth and justice have prevailed. Congratulations to the ICJ for a verdict based on extensive study of facts. I am sure Kulbhushan Jadhav will get justice.
विज्ञापन
Our Government will always work for the safety and welfare of every Indian. — Narendra Modi (@narendramodi) July 17, 2019
वहीं, पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कुलभूषण जाधव के मामले में अंतरराष्ट्रीय अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए इस फैसले को भारत की बड़ी जीत बताया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने जाधव के मामले को अंतरराष्ट्रीय अदालत में ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।
I wholeheartedly welcome the verdict of International Court of Justice in the case of Kulbhushan Jadhav. It is a great victory for India. /1
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) July 17, 2019
I thank the Prime Minister Shri @narendramodi for our initiative to take Jadhav's case before International Court of Justice. /2
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) July 17, 2019
इसके साथ ही आईसीजे में मजबूत तरीके से सफलतापूर्वक भारत का पक्ष रखने के लिए वकील हरीश साल्वे को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि इस फैसले से कुलभूषण जाधव के परिजनों को धीरज मिलेगा।'
I hope the verdict will provide the much needed solace to the family members of Kulbhushan Jadhav. /4
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) July 17, 2019
भारत के लिए बड़ी जीत
वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी आईसीजे के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आईसीजे ने पाकिस्तान को आदेश दिया है कि वह कुलभूषण जाधव को कॉन्सुलर एक्सेस प्रदान करे। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर भारत के लिए यह बड़ी जीत है।Defence Minister Rajnath Singh: International Court of Justice has directed Pakistan to grant consular access to #KulbhushanJadhav. It is no doubt a big victory for India pic.twitter.com/RFqg3wCYPV
— ANI (@ANI) July 17, 2019