फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   KTR Sidelines Sister Kavitha For Key Appointment Amid Reports Of Rift Know all about it

KTR vs Kavitha: क्या केटीआर और कविता के बीच कुछ भी ठीक नहीं? अब टीबीजीकेएस पार्टी प्रभारी की नियुक्ति पर रार

Thu, 17 Jul 2025 09:00 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 17 Jul 2025 09:00 AM IST
सार

कोप्पुला ईश्वर को कोयला खनिकों के संघ तेलंगाना बोग्गू गनी कार्मिक संघम (टीबीजीकेएस) का पार्टी प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह फैसला कविता से परामर्श किए बिना लिया गया।

विज्ञापन
KTR Sidelines Sister Kavitha For Key Appointment Amid Reports Of Rift Know all about it
केटीआर - फोटो : PTI

विस्तार

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने पूर्व मंत्री कोप्पुला ईश्वर को प्रभावशाली कोयला खनिकों के संघ, तेलंगाना बोग्गू गनी कार्मिक संघम (टीबीजीकेएस) का पार्टी प्रभारी नियुक्त किया है। इस कदम को उनकी बहन एमएलसी के. कविता को दरकिनार करने के फैसले के रूप में भी देखा जा रहा है। कविता टीबीजीकेएस की मानद अध्यक्ष रह चुकी हैं। अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करने के लिए उन्होंने हाल ही में सिंगरेनी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की हैं।

विज्ञापन


कविता से परामर्श किए बिना लिया गया फैसला
यह कदम तेलंगाना भवन में केटीआर की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के बाद उठाया गया, जहां नेताओं ने कथित तौर पर ईश्वर के नेतृत्व में यूनियन की गतिविधियों को तेज करने पर सहमति व्यक्त की गई। संभावना जताई जा रही है कि यह फैसला कविता से परामर्श किए बिना लिया गया था।
विज्ञापन


कोप्पुला ईश्वर का सिंगरेनी कोयला मजदूरों के साथ गहरा नाता
टीबीजीकेएस के संस्थापक सदस्य कोप्पुला ईश्वर का सिंगरेनी कोयला मजदूरों के साथ गहरा नाता रहा है, क्योंकि वे पहले खदानों में काम कर चुके हैं। राजनीतिक पर्यवेक्षक उनकी पदोन्नति को पार्टी और उससे जुड़े संगठनों में अपना दबदबा कायम करने के लिए केटीआर की एक सोची-समझी चाल मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ता संघर्ष की अटकलों को एक बार फिर हवा मिली
इस फैसले ने केटीआर और कविता के बीच चल रहे सत्ता संघर्ष की अटकलों को एक बार फिर हवा दे दी है। जमीनी स्तर पर मिल रही रिपोर्टों से पता चलता है कि ईश्वर की नियुक्ति खास तौर पर कविता की ओर से यूनियन पर नियंत्रण के बढ़ते प्रयासों का मुकाबला करने के लिए की गई थी। कुछ टीबीजीकेएस सदस्य भी कविता के साथ जुड़ने से हिचकिचा रहे हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि केटीआर के साथ उनके कथित मतभेदों के बीच उन्हें उनका वफादार समझा जा सकता है।


'बीआरएस आगे भी टीबीजीकेएस के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा'
केटीआर ने कथित तौर पर आश्वासन दिया है कि बीआरएस आगे भी टीबीजीकेएस के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने टीबीजीकेएस अध्यक्ष मिरयाला राजी रेड्डी को राज्य भर के कोयला मजदूरों को संगठित करने के लिए स्थानीय बीआरएस विधायकों, पूर्व मंत्रियों और पार्टी प्रभारियों के साथ समन्वय करने का भी निर्देश दिया है। ईश्वर के नेतृत्व में जल्द ही कोयला क्षेत्र में एक बड़ी सभा आयोजित की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed