{"_id":"5f2dba4e2dd30e05110b451b","slug":"kozhikode-plane-crash-know-about-captain-dv-sathe-killed-in-kerala-plane-crash","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala Plane Crash: वो लंबे इंतजार के बाद वतन लौटने से खुश थे, उन्हें क्या पता था मौत इंतजार कर रही है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala Plane Crash: वो लंबे इंतजार के बाद वतन लौटने से खुश थे, उन्हें क्या पता था मौत इंतजार कर रही है
Sat, 08 Aug 2020 02:02 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 08 Aug 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Captain DV Sathe
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के कोझिकोड में करीपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान लैंडिंग करने के दौरान फिसल गया और खाई में गिर गया। इस भीषण हादसे में दो पायलट समेत 17 लोगों की मौत हो गई। इस विमान के पायलट कैप्टन दीपक वसंत साठे और कैप्टन अखिलेश कुमार थे। कैप्टन साठे बेहद ही अनुभवी पायलट थे और वे वायु सेना अकादमी द्वारा स्वॉर्ड ऑफ ऑनर से भी सम्मानित किए गए थे।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की वजह से वे भी दुबई में फंस गए थे और लंबे समय के बाद अपने वतन लौटने को लेकर वह बहुत खुश थे लेकिन उन्हें क्या पता था कि मौत उनका इंतजार कर रही है। साठे एयर फोर्स के टेस्ट पायलट रह चुके थे। एयर फोर्स के टेस्ट पायलट बहुत सारे एयरक्राफ्ट पर टेस्ट करते हैं। पायलट ने अपनी जान गंवाते हुए अधिकांश यात्रियों की जान बचा ली।
विज्ञापन
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि एयर इंडिया की दुबई-कालीकट उड़ान (IX-1344) शुक्रवार की शाम 7.41 बजे लैंडिंग करते वक्त फिसल गई। रनवे पर विजिबिलिटी कम थी। रनवे पर पानी भरा हुआ था। फिसलने के बाद विमान 35 फीट की खाई में जा गिरा। हादसे में विमान के दो टुकड़े हो गए. इस हादसे के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
हादसे की जांच के लिए दो टीम
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि एयर इंडिया, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) के पेशेवरों की 2 टीम हादसे की जांच के लिए कोझिकोड जाएंगी। यह टीमें कोझिकोड के लिए 02.00 बजे और 05.00 बजे रवाना होंगी। बचाव अभियान अब पूरा हो गया है। शहर के विभिन्न अस्पतालों में घायलों का इलाज किया जा रहा है।
विदेश मंत्रालय के 24x7 हेल्पलाइन नंबर
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए कोझिकोड में हुए विमान हादसे को लेकर दुख जताया है। साथ ही बताया कि ये हेल्पलाइन नंबर हफ्ते के सातों दिन चौबीस घंटे खुले रहेंगे। ये नंबर हैं- 1800 118 797, +91 11 23012113, +91 11 23014104, +91 11 23017905, Fax: +91 11 23018158
दुबई : हेल्पलाइन नंबर जारी किए
दुबई में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ये नंबर हैं- 056 546 3903, 0543090572, 0543090572, 0543090575