{"_id":"5f2e1fc45c9cb93f8461c03a","slug":"kozhikode-international-airport-air-india-express-plane-skidded-during-landing-civil-aviation-minister-hardeep-singh-puri-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: राहत कार्यों का जायजा लेने कोझिकोड पहुंचे हरदीप सिंह पुरी, मुआवजे का किया एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: राहत कार्यों का जायजा लेने कोझिकोड पहुंचे हरदीप सिंह पुरी, मुआवजे का किया एलान
Sat, 08 Aug 2020 02:38 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 08 Aug 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
Hardeep Singh Puri, Civil Aviation Minister
- फोटो : ANI
केरल के कोझिकोड में करीपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार की शाम एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान लैंडिंग के दौरान फिसल गया और खाई में गिर गया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी शनिवार को कोझिकोड एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने विमान दुर्घटना के बाद हालात और राहत उपायों का जायजा लिया। पुरी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक उड्डयन अधिकारियों और पेशेवरों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।
विज्ञापन
हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि 'अंतरिम राहत के रूप में हम प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को दो लाख रुपये और मामूली चोटों वालों को 50,000 रुपये का भुगतान करेंगे।'
विज्ञापन
पुरी ने कहा कि विमान को हमारे सबसे अनुभवी और प्रतिष्ठित कमांडर, कप्तान दीपक साठे द्वारा संचालित किया जा रहा था। वह इस वर्ष सहित 27 बार इस हवाई क्षेत्र पर उतरा था।
विज्ञापन
पुरी ने ट्वीट किया कि “दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान का डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (डीएफडीआर) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) बरामद कर लिया गया है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो जांच कर रहा है।” डीजीसीए के एक अधिकारी ने कहा कि ये उपकरण (डीएफडीआर और सीवीआर) विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के पास हैं और इन्हें आगे की जांच के लिए दिल्ली भेजा जाएगा।
Reached Kozhikode to take stock of the status & implementation of relief measures after the air accident last evening. Will hold consultations with senior civil aviation officials & professionals: Hardeep Singh Puri, Civil Aviation Minister https://t.co/NUy4UqFfkX
— ANI (@ANI) August 8, 2020
इससे पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि 'हादसे में दो पायलट समेत 18 लोगों की मौत हुई है, ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। 127 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। शुक्र है कि विमान में आग नहीं लगी।'
बता दें कि दुबई से आ रहे इस विमान में पायलट और क्रू मेंबर समेत 190 यात्री सवार थे। विमान में सवार यात्रियों में 128 पुरुष, 46 महिलाएं और 10 बच्चे थे। हादसे में 18 लोगों की मौत हुई है और 123 लोग घायल हुए हैं। वहीं, 15 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की दुबई-कालीकट उड़ान (IX-1344) शुक्रवार की शाम 7.41 बजे लैंडिंग करते वक्त फिसल गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा बारिश की वजह से रनवे गीला होने के चलते हुआ। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मामले की विस्तृत जांच का आदेश दिया है।
'टेबल टॉप' एयरपोर्ट की वजह से हुआ हादसा
फिसलने के बाद विमान करीब 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा। कोझिकोड का हवाई अड्डा भौगोलिक रूप से 'टेबल टॉप' है, मतलब हवाई पट्टी के इर्द-गिर्द खाई है। इसी कारण रनवे पर फिसलने के बाद विमान खाई में जा गिरा और दो टुकड़ों में बंट गया।
ताजा जानकारी के अनुसार बचाव अभियान पूरा हो गया है। घायलों को कोझिकोड मेडिकल कॉलेज और अन्य नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। भर्ती कराए गए सभी लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उधर, अमेरिका ने केरल में हुए इस हादसे से प्रभावित हुए सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।