फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kolkata woman gives birth in toilet throw in drain

Kolkata: शराब की आदी महिला ने शौचालय में दिया बच्चे का जन्म, खिड़की से बाहर नाले में फेंका

Tue, 25 Apr 2023 08:48 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 25 Apr 2023 08:48 AM IST
सार

स्थानीय लोगों ने नाले के पास जाकर देखा तो उन्हें नाले में एक नवजात बच्चा दिखाई दिया। इस पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को नाले से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
kolkata woman gives birth in toilet throw in drain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक महिला ने अपने घर के शौचालय में बच्चे को जन्म दिया तो उसे शौचालय की खिड़की तोड़कर बाहर नाले में फेंक दिया। आसपास के लोगों ने यह देखा तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान अगले दिन बच्चे ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
महिला की पहचान निकोला स्टेनिसलॉस (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि महिला शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे शौचालय गई थी। इसी दौरान उसने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के अचानक जन्म से महिला को कुछ समझ नहीं आया और उसने शौचालय की खिड़की तोड़ी और बच्चे को खिड़की से नाले में फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने जब खिड़की टूटने की आवाज  सुनी तो देखा कि महिला खिड़की से कुछ फेंक रही है। 
विज्ञापन


इस पर स्थानीय लोगों ने नाले के पास जाकर देखा तो उन्हें नाले में एक नवजात बच्चा दिखाई दिया। इस पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को नाले से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चे की हालत गंभीर थी और इलाज के दौरान रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया क्यों फेंका बच्चे को नाले में
पुलिस पूछताछ के दौरान निकोला ने कहा कि उसे अपनी गर्भावस्था के बारे में नहीं पता था क्योंकि उसे बीते कई महीनों से मासिक धर्म हो रहा था। निकोला ने बताया कि जब वह शौचालय गई और बच्चे का जन्म हुआ तो वह समझ नहीं पाई कि क्या करना है और इसी असमंजस में उसने खिड़की तोड़कर बच्चे को नाले में फेंक दिया। 


महिला शराब की आदी
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला निकोला और उसका पति जून 2022 से लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। बीते साल नवंबर में दोनों ने शादी की थी। दोनों शराब पीने के आदी हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और बीते दो से तीन महीने से बहुत कम बातें कर रही है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे का जन्म सात महीने में हुआ और उसे गर्भावस्था के दौरान ही चोट लग गई, जिससे खून बह रहा था और महिला ने इसी खून को मासिक धर्म समझ लिया था। पुलिस ने महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 315 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने अपना अपराध स्वीकार भी कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed