फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata: The man was trapped in the zoo by hanging the wall, injured in a lion attack

कोलकाता: दीवार फांदकर चिड़ियाघर में घुसा था शख्स, शेर के हमले में घायल

Fri, 19 Mar 2021 04:29 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, कोलकाता। 
पीटीआई, कोलकाता।  Published by: योगेश साहू Updated Fri, 19 Mar 2021 04:29 PM IST
विज्ञापन
Kolkata: The man was trapped in the zoo by hanging the wall, injured in a lion attack
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोलकाता के अलीपुर चिड़ियाघर में शुक्रवार को जानवर के बाड़े में घुसने के बाद शेर द्वारा किए गए हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति का एसएसकेएम अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर है।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना आज सुबह करीब 11.30 बजे की है जब चिड़ियाघर में जाने के बाद व्यक्ति किसी तरह बाड़े की दीवार पर चढ़ने के बाद दो जालीदार बाउंड्री को पार करके उसके अंदर घुस गया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शेर उस वक्त अपने पिंजरे से बाहर था और उसने व्यक्ति पर हमला कर दिया। वह शख्स बहुत बुरी तरह घायल हो गया। अधिकारी ने कहा कि अन्य आगंतुकों द्वारा सूचना दिए जाने पर सुरक्षा गार्डों ने उस व्यक्ति को बचाया और स्थानीय पुलिस को सूचित करने के बाद उसे एसएसकेएम अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed