RG Kar Case: आक्रोशित डॉक्टरों का धरना जारी; संदीप घोष और तीन अन्य का CBI ने देर रात मेडिकल परीक्षण कराया
कोलकाता का आरजी कर अस्पताल कांड लगातार सुर्खियों में है। अस्पताल में 31 साल की महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म-हत्या के अलावा अब वित्तीय अनियमितता की जांच भी हो रही है। जानिए इससे जुड़े ताजा अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हड़ताल 23वें दिन भी जारी रही
इससे पहले पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग कर रहे डॉक्टरों ने सोमवार को रैली भी निकाली। जूनियर डॉक्टर से दरिंदगी के मामले में डॉक्टरों की हड़ताल सोमवार को 23वें दिन भी जारी रही। जूनियर डॉक्टरों ने कोलकाता पुलिस के पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल के इस्तीफे की मांग पर रैली निकाली।
#WATCH | Kolkata, West Bengal: Junior Doctors continue to sit at the protest site in the Lalbazar area. They have been demanding justice for woman doctor who was raped and murdered at RG Kar Medical College and Hospital pic.twitter.com/NVUrnANdku
— ANI (@ANI) September 3, 2024
भाजपा का डीएम ऑफिस घेरो अभियान
इससे पहले बंगाल प्रदेश भाजपा की ओर से आरजी कर मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर के मामले में न्याय की मांग पर सोमवार को राज्यभर में डीएम ऑफिस घेरो अभियान चलाया गया। कूचबिहार के सागरदिघी में प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रामाणिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रदर्शनकारियों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पानी की बौछार भी की।
संदीप घोष और तीन अन्य गिरफ्तार, देर रात मेडिकल परीक्षण
इस मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम ने बीआर सिंह अस्पताल (पूर्वी रेलवे) में आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष और तीन अन्य का मेडिकल परीक्षण कराया। देर रात सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के अधिकारियों को अस्पताल के बाहर देखा गया। बता दें कि सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष और तीन अन्य को गिरफ्तार किया है।
#WATCH | West Bengal: Doctors of B. R. Singh Hospital (Eastern Railway) left from CBI Anti-Corruption Branch earlier in the night, after conducting medical tests of RG KAR Medical College and the Hospital's former principal Dr Sandip Ghosh and 3 others.
— ANI (@ANI) September 3, 2024
CBI anti-corruption… pic.twitter.com/OxAu1bEzsm