फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata Rape Case: 'What can we do if a friend rapes a friend?' Uproar over Trinamool MP's absurd statement

Kolkata Rape Case: 'दोस्त ही दोस्त का दुष्कर्म करे तो क्या कर सकते हैं?' तृणमूल सांसद के बेतुके बयान पर बवाल

Sat, 28 Jun 2025 12:06 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: बशु जैन Updated Sat, 28 Jun 2025 12:06 PM IST
सार

कलकत्ता लॉ कॉलेज में एक छात्रा से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि अगर दोस्त ही दोस्त का दुष्कर्म करे तो क्या किया जा सकता है? इस बयान की भाजपा ने कड़ी निंदा की है। भाजपा ने बयान को अपमानजनक बताते हुए इसे सरकार की जवाबदेही से ध्यान भटकाने की नीति बताया है। 

विज्ञापन
Kolkata Rape Case: 'What can we do if a friend rapes a friend?' Uproar over Trinamool MP's absurd statement
तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में एक छात्रा से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी के बयान पर बवाल मच गया है। सांसद ने कहा कि अगर दोस्त ही दोस्त का दुष्कर्म करे तो क्या किया जा सकता है? इस बयान की भाजपा ने कड़ी निंदा की है। भाजपा ने बयान को अपमानजनक बताते हुए इसे सरकार की जवाबदेही से ध्यान भटकाने की नीति बताया है। 
विज्ञापन


कोलकाता दुष्कर्म मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि अगर कोई दोस्त अपने दोस्त के साथ दुष्कर्म करता है तो क्या किया जा सकता है। क्या स्कूलों में पुलिस होगी? यह छात्रों द्वारा एक अन्य छात्रा के साथ किया गया। पीड़िता की सुरक्षा कौन करेगा? सारा अपराध और छेड़छाड़ कौन करता है? कुछ पुरुष ऐसा करते हैं। महिलाओं को किसके खिलाफ लड़ना चाहिए? महिलाओं को इन विकृत पुरुषों के खिलाफ लड़ना चाहिए। उन्होंने मुख्य आरोपी के तृणमूल कांग्रेस से संबंध पर बात करने से इनकार कर दिया।  सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि जिसने भी ऐसा किया है, उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। सुरक्षा और संरक्षा की स्थिति हर जगह एक जैसी है। जब तक पुरुषों की मानसिकता ऐसी ही रहेगी, ये घटनाएं होती रहेंगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'मैंने उसके पैर पकड़े, फिर भी दरिंदे नहीं माने; वीडियो भी बनाया', कोलकाता कांड की आपबीती
विज्ञापन
विज्ञापन

Kolkata Rape Case: 'What can we do if a friend rapes a friend?' Uproar over Trinamool MP's absurd statement
कोलकाता में दुष्कर्म का मामला - फोटो : PTI
भाजपा ने किया विरोध
कोलकाता कांड और टीएमसी सांसद के बयान की भाजपा ने निंदा की है। पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया। साथ ही आरोपी के पार्टी से संबंधों को लेकर टीएमसी से जवाब मांगा। भाजपा ने सांसद कल्याण बनर्जी के बयान का वीडियो साझा करते हुए कहा कि टीएमसी सांसद दुष्कर्मियों के समर्थन में सामने आए। एक कॉलेज छात्रा के साथ टीएमसीपी नेता और उसके गिरोह ने सामूहिक दुष्कर्म किया। लेकिन टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी महिलाओं की सुरक्षा चिंताओं को महज राजनीतिक एजेंडा कहते हैं।

ये भी पढ़ें: कोलकाता सामूहिक दुष्कर्म पर राजनीति तेज; घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी, पुलिस से छात्रों की झड़प

भाजपा ने कहा कि आरजी कर दुष्कर्म मामले में, जब बंगाल रात जागो के माध्यम से विरोध में उठ खड़ा हुआ तो कल्याण आंदोलन का मजाक उड़ाते हैं और बेशर्मी से दावा करते हैं कि अगर कॉलेज के अंदर दुष्कर्म होता है तो सरकार की कोई भूमिका नहीं होती है। पुलिस टीएमसी नेताओं और ममता बनर्जी के लिए छाता पकड़ सकती है, लेकिन महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकती? यह शर्मनाक रवैया ही है जिसकी वजह से बंगाल में महिलाएं खुद को परित्यक्त, असुरक्षित और अनसुनी महसूस करती हैं। 

https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2025/06/28/free-size-1_685f837d1c3ac.jpg

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed