फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kolkata police arrested six bangladeshi terrorist

कोलकाता में पकड़े गए 6 जेएमबी आतंकी

Mon, 26 Sep 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता Updated Mon, 26 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
kolkata police arrested six bangladeshi terrorist
- फोटो : demo pic

कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पूर्वी व पूर्वोत्तर भारत में सक्रिय आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के छह आतंकवादियों को गिरफ्तार कर देश में बड़े आतंकी हमले की योजना नाकाम करने का दावा किया है। गिरफ्तार आतंकवादियों में से तीन बांग्लादेशी और तीन बांग्लादेशी मूल के भारतीय नागरिक हैं । दो साल पहले बर्दवान में हुए धमाकों के सिलसिले में पुलिस को इनमें से पांच की तलाश थी। एसटीएफ के संयुक्त आयुक्त विशाल गर्ग ने सोमवार को यहां इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


गर्ग ने बताया कि यह गिरोह इलाके में आतंकी हमले की योजना बना रहा था। इसके साथ ही बांग्लादेशी युवकों को कट्टरपंथ का पाठ पढ़ाने में भी जुटा था। उन्होंने कहा कि गिरोह के सदस्यों के सोशल मीडिया, मोबाइल फोन या कोई तकनीक इस्तेमाल नहीं करने की वजह से उनको पकड़ना मुश्किल था। फिलहाल पुलिस को कुछ और लोगों की तलाश है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक गुलशन हमले में उनका हाथ था या नहीं और क्या इस्लामिक स्टेट के साथ उनका कोई संबंध है? पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस ने इन आतंकवादियों के कब्जे से सफेद पावडर जैसा विस्फोटक जब्त किया है। इसे जांच के लिए भेजा गया है। विस्फोटकों को कोलकाता लाते समय ही इन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा बिजली के कई सर्किट और बोर्ड, विस्फोटकों में इस्तेमाल होने वाले सर्किट, फर्जी कागजात, भारत व बांग्लादेश की फर्जी मुद्रा और किसी रूबेल हुसैन के नाम से जारी एक ट्रेड लाइसेंस भी बरामद किया गया है। गर्ग ने बताया कि आतंकवादियों के कब्जे से रासायनिक तत्वों के अलावा मेमोरी कार्ड, लैपटाप और कुछ मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरोह के मौलाना युसूफ के सिर पर 10 लाख का इनाम था

kolkata police arrested six bangladeshi terrorist
आतंकी - फोटो : demo Pic

गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम भी यहां पहुंचने वाली है। गिरफ्तार लोगों में जेएमबी की बंगाल शाखा का प्रमुख इनाम उर्फ अनवर हुसैन भी शामिल है।  इस गिरोह के मौलाना युसूफ के सिर पर एनआईए ने 10 लाख रुपये का इनाम रखा था। शहीदुल इस्लाम पूर्वोत्तर में जेएमबी का प्रमुख है। एनआईए को उसकी भी तलाश थी। 

गिरफ्तार मोहम्मद रूबेल उर्फ रफीक बांग्लादेश के जमालपुर का रहने वाला है। वह बांग्लादेशी युवकों को कट्टरपंथ का पाठ पढ़ा कर प्रशिक्षण के लिए भारत लाता था। उसके सिर पर एक लाख का इनाम था। एक अन्य आतंकवादी मोहम्मद अब्दुल करीम विस्फोटक विशेषज्ञ है। गिरोह का छटा सदस्य जाहिदुल इस्लाम भी बांग्लादेशी नागरिक है। वह बिना किसी पासपोर्ट और वीजा के भारत आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed