फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata Law College case Mahua Moitra lashed out own party TMC MP Kalyan Banerjee MLA Madan Mitra statement

कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप मामला: अपने ही सांसद-विधायक पर बरसीं महुआ मोइत्रा; कहा- ऐसी सोच वाले हर पार्टी में

Sun, 29 Jun 2025 08:42 AM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sun, 29 Jun 2025 08:42 AM IST
सार

Kolkata Gangrape Case: कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप मामले में टीएमसी नेताओं की विवादित टिप्पणियों पर बवाल मचा है। सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ नफरत सभी पार्टियों में है, फर्क इतना है कि टीएमसी ऐसी सोच की निंदा करती है। टीएमसी ने दोनों नेताओं के बयानों से खुद को अलग किया और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
Kolkata Law College case Mahua Moitra lashed out own party TMC MP Kalyan Banerjee MLA Madan Mitra statement
महुआ मोइत्रा - फोटो : ANI

विस्तार

कोलकाता में एक लॉ कॉलेज में हुई गैंगरेप की घटना के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो वरिष्ठ नेताओं की विवादित टिप्पणियों ने पार्टी को कटघरे में खड़ा कर दिया है। हालांकि, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने साफ कहा है कि महिलाओं के प्रति नफरत किसी एक पार्टी तक सीमित नहीं है, फर्क बस इतना है कि टीएमसी ऐसी 'घिनौनी' टिप्पणियों की निंदा करती है, चाहे वह कोई भी करे।
विज्ञापन


महुआ मोइत्रा ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि भारत में महिलाओं के प्रति नफरत सभी राजनीतिक पार्टियों में देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि टीएमसी में फर्क सिर्फ इतना है कि पार्टी ऐसी शर्मनाक टिप्पणियों की खुलकर निंदा करती है। दरअसल, टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और विधायक मदन मित्रा की गैंगरेप केस पर विवादित टिप्पणियों के बाद पार्टी ने खुद को इन बयानों से अलग कर लिया है।
विज्ञापन

 


नेताओं के बयान पर पार्टी का स्टैंड
टीएमसी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से भी बयान जारी किया गया। पार्टी ने कहा कि यह बयान दोनों नेताओं की व्यक्तिगत राय है और पार्टी का इनसे कोई लेना-देना नहीं है। टीएमसी ने दो टूक कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर पार्टी की 'जीरो टॉलरेंस' नीति है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।


ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में भाषा पर सियासी रार, पवार बोले- 55% आबादी हिंदी बोलती है, लेकिन जबरदस्ती थोपना गलत

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि दक्षिण कोलकाता के कसबा इलाके में स्थित साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज के परिसर में एक महिला छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो वर्तमान में उसी कॉलेज के छात्र हैं, जबकि मुख्य आरोपी मनोजित मिश्रा कॉलेज का पूर्व छात्र है। पीड़िता ने 26 जून को इस घटना की एफआईआर दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़ें: कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप: बंगाल में बेटियों की सुरक्षा पर भाजपा हमलावर, सुवेंदु बोले- कुर्सी छोड़ें ममता

क्या थी नेताओं की टिप्पणियां?
इस मामले पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने विवादित बयान देते हुए कहा था किअगर दोस्त ने दोस्त का रेप किया तो क्या किया जा सकता है? वहीं, विधायक मदन मित्रा ने कहा कि अगर कॉलेज बंद होने के बाद कोई किसी पद का लालच देकर बुलाए, तो वहां नहीं जाना चाहिए, इससे बचा जा सकता था। इन बयानों के बाद भाजपा ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरासर विक्टिम ब्लेमिंग (पीड़िता को ही दोषी ठहराना) है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा कि यह बयान बेहद शर्मनाक और निंदनीय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed