{"_id":"685e6a0713f150b9470ddd9d","slug":"kolkata-law-college-incident-tmc-government-bjp-suvendu-adhikari-statement-mamata-banerjee-should-resign-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप: बंगाल में बेटियों की सुरक्षा पर भाजपा हमलावर, सुवेंदु बोले- कुर्सी छोड़ें ममता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप: बंगाल में बेटियों की सुरक्षा पर भाजपा हमलावर, सुवेंदु बोले- कुर्सी छोड़ें ममता
Fri, 27 Jun 2025 03:25 PM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Fri, 27 Jun 2025 03:25 PM IST
सार
कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप: कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप की घटना ने पूरे बंगाल को झकझोर दिया है। भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने राज्य में छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी से इस्तीफा मांगा है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना के बाद यह दूसरी बड़ी वारदात है।
विज्ञापन
सीएम ममता और सुवेंदु अधिकारी
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सियासत गर्मा गई है। कोलकाता के एक लॉ कॉलेज में छात्रा से कथित गैंगरेप की घटना ने पूरे राज्य को हिला दिया है। विपक्ष ने इस मुद्दे पर ममता बनर्जी सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य में छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं।
भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना साबित करती है कि राज्य में छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है, जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद पुलिस विभाग देखती हैं।
महिलाएं सुरक्षित नहीं- सुकांत मजूमदार
मजूमदार ने याद दिलाया कि इससे पहले आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना हुई थी, जिसने पूरे देश में गुस्से की लहर पैदा कर दी थी। अब लॉ कॉलेज में हुई घटना ने साफ कर दिया है कि राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने हाल ही में कालीगंज विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से पहले टीएमसी की विजय रैली के दौरान बम धमाके में एक लड़की की मौत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार इसे रोकने में नाकाम है।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में भाषा पर सियासी रार, पवार बोले- 55% आबादी हिंदी बोलती है, लेकिन जबरदस्ती थोपना गलत
सुवेंदु अधिकारी बोले- इस्तीफा दें ममता बनर्जी
राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने ऐलान किया कि इस घटना के खिलाफ जल्द ही बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। अधिकारी ने आरोप लगाया कि कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उस समय दीघा में मौजूद थे, जहां ममता बनर्जी रथ यात्रा में शामिल हो रही थीं।
ये भी पढ़ें: मंदिर तोड़ने पर अपने ही घर में घिरे यूनुस, सड़कों पर उतरा सनातनी समाज; सरकार को दे दी बड़ी चेतावनी
वहीं, तृणमूल कांग्रेस के नेता जयप्रकाश मजूमदार ने विपक्ष से अपील की कि वे इस मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय अपराध रोकने के लिए रचनात्मक रवैया अपनाएं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी दलों को मिलकर प्रयास करना चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच के कर रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन