{"_id":"60a63c1b50b9fa10404d33d3","slug":"kolkata-fire-breaks-out-in-building-in-park-street-area-everyone-evacuated","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता : पार्क स्ट्रीट इलाके में इमारत में लगी आग, सभी को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता : पार्क स्ट्रीट इलाके में इमारत में लगी आग, सभी को सुरक्षित निकाला
Thu, 20 May 2021 04:08 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, कोलकाता।
पीटीआई, कोलकाता।
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 20 May 2021 04:08 PM IST
सार
कोलकाता में बहुमंजिला इमारत में आग लगने की सूचना समय पर मिलने के चलते वहां मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल विभाग आग पर काबू पाने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के पार्क स्ट्रीट इलाके में बृहस्पतिवार को एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। इमारत में आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग इमारत की तीसरी मंजिल पर लगी और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के साथ ही पूरी इमारत को खाली करा लिया गया है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। घटनास्थल पर पहुंचे बंगाल के अग्निशमन विभाग के मंत्री सुजीत बोस ने कहा कि हमारे अधिकारी आग बुझाने के काम में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
Fire breaks out in