फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata Doctor Rape Murder Case BJP alleges Sandeep Ghosh ordered attack on Hospital Protestors demands CM Mam

Kolkata Case: भाजपा ने लगाया आरोप, संदीप घोष ने ही दिया था तोड़फोड़ का आदेश, ममता बनर्जी का मांगा इस्तीफा

Thu, 05 Sep 2024 06:22 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 05 Sep 2024 06:22 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने इस घटना को छिपाने और सच को दबाने की पूरी कोशिश की थी। इसे छिपाने में सरकार का सहयोग करने वालों को इसके लिए इनाम भी दिया गया था। 

विज्ञापन
Kolkata Doctor Rape Murder Case BJP alleges Sandeep Ghosh ordered attack on Hospital Protestors demands CM Mam
आरजी कर के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने आरोप लगाया है कि कोलकाता के जिस अस्पताल में डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या की गई थी, उसके टॉयलेट रूम को तोड़ने का आदेश अस्पताल के प्रमुख डॉक्टर संदीप घोष ने ही दिया था। भाजपा का आरोप है कि टॉयलेट को तोड़ने का आदेश 10 अगस्त को ही दे दिया गया था, जबकि डॉक्टर से दुष्कर्म की जघन्य वारदात नौ अगस्त को ही लोगों के सामने आई थी। आरोप है कि डॉक्टर को इस घटना को छिपाने के लिए सरकार के स्तर से निर्देश दिया गया था। घटना के बाद ही डॉक्टर को प्रमोट कर दिया गया था। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद संदीप घोष को गिरफ्तार कर लिया गया था। अभी भी वे सीबीआई की हिरासत में ही हैं। 
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने इस घटना को छिपाने और सच को दबाने की पूरी कोशिश की थी। इसे छिपाने में सरकार का सहयोग करने वालों को इसके लिए इनाम भी दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस मामले में पश्चिमी बंगाल सरकार की स्पष्ट भूमिका सामने आ गई है और ममता बनर्जी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। पार्टी ने इस घटना पर विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया के नेताओं को चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन


भाजपा ने प्रदर्शनकारियों के साथ कदम मिलाते हुए इस घटना में कोलकाता पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं। पार्टी का आरोप है कि कोलकाता के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने इस घटना की जांच में गंभीरता नहीं दिखाई है, उलटे उसने अपनी ताकत का उपयोग घटना और दोषियों को छिपाने के लिए किया है, कोलकाता पुलिस कमिश्नर को उनके पद से हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed