फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kohli learned cricket from coach of saharanpur

सहारनपुर के कोच से क्रिकेट की बारीकियां सीखी हैं कोहली ने

Mon, 21 Mar 2016 12:27 PM IST
जगदीप कुमार/अमर उजाला, सहारनपुर
जगदीप कुमार/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 21 Mar 2016 12:27 PM IST
विज्ञापन
kohli learned cricket from coach of saharanpur
विराट कोहली कोच राजकुमार शर्मा के साथ - फोटो : अमर उजाला

टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के मंसूबों पर पानी फेरने वाले विराट कोहली पर सहारनपुर को भी गर्व है। विराट कोहली ने महज नौ साल की उम्र से बल्ला पकड़ना सहारनपुर निवासी राजकुमार शर्मा से ही सीखा। विराट भी अपनी कामयाबी में इस कोच की अहम भूमिका को कभी नजरअंदाज नहीं करते हैं।

विज्ञापन


पटेलनगर निवासी राजकुमार शर्मा अपने जमाने के बेहतरीन खिलाड़ी भी रहे हैं। उन्होंने काफी समय कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भी बिताया। इसके बाद 1980 में दिल्ली चले गए। वहां चार साल दिल्ली की ओर से रणजी खेले और बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से ही 1987 में उनका चयन भारतीय टीम में हुआ।
विज्ञापन


वह एकमात्र अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जो 1987 में पाकिस्तान के खिलाफ हुआ था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में वेस्ट जोन क्रिकेट एकेडमी शुरू की। यहीं पर विराट कोहली अपने पैरेंट्स के साथ नौ साल की उम्र में कोचिंग लेने उनके पास पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी अपने कोच का करते हैं सम्मान

kohli learned cricket from coach of saharanpur
विराट कोहली

अमर उजाला से फोन पर बातचीत में राजकुमार ने बताया कि विराट में शुरू से ही क्रिकेट के प्रति जुनून था। विराट आज भी अपने कोच की हर बात को उतना ही सम्मान देते हैं जितनी शुरुआती दिनों में दिया करते थे।

देश में रहने के अलावा जब वह देश से बाहर खेलने जाते हैं तो जाने से पहले कोच से मुलाकात करते हैं। ज्यादातर बड़े मुकाबलों से पहले वह अपने कोच से फोन पर बात कर टिप्स भी लेते हैं।

राजकुमार ने बताया कि विराट एग्रेसिव खिलाड़ी है, जो मैदान पर जुबान से नहीं, बल्कि बल्ले से जवाब देना पसंद करता है। जब भी वह दिल्ली में रहता है तो अक्सर मैदान पर आकर अभ्यास करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed