अनुच्छेद 370: संसद से लेकर सड़क तक संग्राम, बसपा का समर्थन, जेडीयू ने किया विरोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर सरकार के बड़े फैसले पर विपक्षी पार्टियों के नेता बयान दे रहे हैं। सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि अनुच्छेद 370 के सभी खंड लागू नहीं होंगे। शाह ने राज्यसभा में अनुच्छेद 370 का संकल्प पेश किया है। उन्होंने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की सिफारिश की।
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने पीडीपी सांसदों (जिन्होंने संविधान की कॉपी फाड़ने का प्रयास किया) की निंदा करते हुए कहा कि हम देश के संविधान के साथ खड़े हैं। हम हिंदुस्तान के संविधान की रक्षा के लिए जान की बाजी लगा देंगे, लेकिन आज भाजपा ने संविधान की हत्या कर दी है।
GN Azad,Cong: I strongly condemn the act of 2-3 MPs(PDP's Mir Fayaz and Nazir Ahmed Laway who attempted to tear constitution). We stand by the constitution of India. Hum Hindustan ke samvidhaan ki raksha ke liye jaan ki baazi laga denge, but today BJP has murdered constitution pic.twitter.com/wtswg0s7dK
— ANI (@ANI) August 5, 2019
राज्यसभा में बसपा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि हमारी पार्टी पूरा समर्थन देगी। हम चाहते हैं कि वो बिल पास हो। हमारी पार्टी अनुच्छेद 370 विधेयक और अन्य विधेयक का कोई विरोध नहीं कर रही है।
Satish Chandra Mishra, BSP MP, in Rajya Sabha: Our party gives complete support. We want that the Bill be passed. Our party is not expressing any opposition to Article 370 Bill & the other Bill. pic.twitter.com/ajRNKwsUlf
— ANI (@ANI) August 5, 2019
लद्दाख से भाजपा सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल का कहना है, मैं लद्दाख की तरफ से इस बिल का स्वागत करता हूं। वहां के लोग चाहते थे कि क्षेत्र को केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाए। लद्दाख के लोग चाहते थे कि इस क्षेत्र को कश्मीर के प्रभुत्व और भेदभाव से मुक्त किया जाए, जो आज हो रहा है।
Jamyang Tsering Namgyal, BJP MP from Ladakh: I welcome the Bill on behalf of everyone in Ladakh. People there wanted the region to be a Union Territory. People in Ladakh wanted that the region be freed from the dominance & discrimination of Kashmir, that is happening today. pic.twitter.com/02LiyBlEa3
— ANI (@ANI) August 5, 2019
जेडी(यू) नेता केसी त्यागी ने कहा, हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेपी नारायण, राम मनोहर लोहिया और जॉर्ज फर्नांडीस की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। इसलिए हमारी पार्टी आज राज्यसभा में लाए गए विधेयक का समर्थन नहीं कर रही है। हमारी सोच अलग है। हम चाहते हैं कि अनुच्छेद 370 को हटाया ना जाए।
KC Tyagi, JD(U): Our chief Nitish Kumar is carrying forward the tradition of JP Narayan, Ram Manohar Lohia & George Fernandes. So our party is not supporting the Bill moved in the Rajya Sabha today. We have different thinking. We want that Article 370 should not be revoked. pic.twitter.com/AdyWWJJzgk
— ANI (@ANI) August 5, 2019
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के वाईस प्रेजिडेंट उमर अबदुल्ला ने सरकार के इस कदम की निंदा की है। अबदुल्ला ने क्षेत्र में अधिक सैनिकों की तैनाती का विरोध किया है और कहा है कि ये फैसला अवैध, असंवैधानिक और एकतरफा है।
Statement of Omar Abdullah, Vice-President of National Conference and former Chief Minister of Jammu & Kashmir, on revoking of Article 370 and other decisions announced by Government of India. pic.twitter.com/L9RXggb10k
— ANI (@ANI) August 5, 2019
राज्यसभा में बीजेडी सांसद प्रसन्ना आचार्या ने कहा, सही मायनों में जम्मू-कश्मीर आज भारत का हिस्सा बना है। मेरी पार्टी इस विधेयक का समर्थन करती है। हमारी पार्टी क्षेत्रीय है लेकिन हमारे लिए देश पहले हैं।
BJD MP, Prasanna Acharya in Rajya Sabha: In real sense today, Jammu & Kashmir has become a part of India. My party supports this resolution. We are a regional party but for us nation is first. pic.twitter.com/GLDE0sIacD
— ANI (@ANI) August 5, 2019
राज्यसभा में एआईएडीएमके सांसद ए. नवनीतकृष्णन ने कहा, अम्मा को संप्रभुता और अखंडता को बनाए रखने के लिए जाना जाता है। तो एआईएडीएमके दोनों विधेयकों का समर्थन करती है।
A. Navaneethakrishnan, AIADMK MP in Rajya Sabha: Amma is well known for upholding sovereignty and integrity. So AIADMK party supports the two resolutions, Reorganisation Bill & the Reservation Bill. pic.twitter.com/V3k1J5D5Cu
— ANI (@ANI) August 5, 2019
राज्यसभा में शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, आज जम्मू-कश्मीर लिया है। कल बलूचिस्तान, पीओके लेंगे। मुझे विश्वास है देश के प्रधानमंत्री हिंदुस्तान का सपना पूरा करेंगे।
Sanjay Raut, Shiv Sena in Rajya Sabha: Aaj Jammu & Kashmir liya hai. Kal Balochistan, PoK lenge. Mujhe vishwaas hai desh ke PM akhand Hindustan ka sapna poora karenge. pic.twitter.com/l8Gdq64Mu2
— ANI (@ANI) August 5, 2019
एमडीएमके नेता वाइको ने कहा, आप कश्मीर के लोगों की भावनाओं के साथ खेल रहे हैं। जब अतिरिक्त सुरक्षा बल वहां भेजा गया, मैं चिंता में आ गया। कश्मीर कोसोवो, पूर्वी तिमोर और दक्षिण सूडान नहीं बनना चाहिए। मैं इस विधेयक का विरोध करता हूं। यह शर्म, शर्म, शर्म का दिन है... ये लोकतंत्र की हत्या है।
MDMK leader Vaiko in Rajya Sabha: I am opposing this Bill (Article 370). This is a day of shame, shame, shame...this is murder of democracy. https://t.co/zKgaiZXfL5
— ANI (@ANI) August 5, 2019
इस विधेयक पर पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी ने कहा, मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ भी क्रांतिकारी है। ये एक राजनीतिक फैसला है और कोई सही फैसला नहीं है।
Former Attorney General Soli Sorabjee on Bill moved in Rajya Sabha today, to revoke Article 370: I don't think there is anything revolutionary here. It's a political decision even though it is not a wise decision. pic.twitter.com/3HIYPLB0w6
— ANI (@ANI) August 5, 2019
एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा, मुझे लगता है कि सरकार को उन्हें (घाटी के नेताओं) विश्वास में लेना चाहिए था। लेकिन दुर्भाग्य से उन्होंने ऐसा नहीं किया। और तब उन्हें फैसला (अनुच्छेद 370 हटाने का) लेना चाहिए था।
Sharad Pawar, NCP: I think Govt of India should have taken them (leaders of the valley) into confidence which unfortunately the govt didn't do. And then they should have taken the decision (to revoke 370). pic.twitter.com/dabgrGZLR5
— ANI (@ANI) August 5, 2019
इस फैसले पर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) ने कहा, हम सरकार के इस सहासी कदम का स्वागत करते हैं। ये जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ पूरे देश के हित के लिए काफी आवश्यक था। सभी को स्वार्थी इरादों और राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठते हुए इस कदम का स्वागत और समर्थन करना चाहिए।
डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कहा, जम्मू-कश्मीर के लोगों से सलाह लिए बिना अनुच्छेद 370 को हटा दिया गया। लोकतंत्र की हत्या हुई है। एआईएडीएमके भी उस फैसले का समर्थन कर रहा है जो निंदनीय है।
किसने किया समर्थन और किसने विरोध?
समर्थन- बसपा, बीजेडी, एआईएडीएमके, शिवसेना, आरएसएस।विरोध- कांग्रेस, जेडीयू, नेशनल कॉन्फ्रेंस, एमडीएमके सीपीआई(एम), डीएमके।